
बिजनौर. कोरोना वायरस जैसी महामारी को जिले में फालने से बचाने के लिए जिला प्रशासन रात-दिन ऐसे लोगों की तलाश कर रहा है, जोकि विदेशी नागरिक हैं या फिर विदेश से अपने घर लौटे हैं। इसी कड़ी में प्रशासन को सूचना मिली थी कि बिजनौर के मोहल्ला भाटान के रहने वाले जकी अहमद 3 दिन पहले दुबई से लौटे हैं। यह सूचना मिलते ही प्रशासन ने आनन-फानन में इनको जांच के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। क्वॉरंटीन की अवधि पूरा करने के लिए फिलहाल उन्हें अस्पताल में 14 दिन के लिए आइसोलेट कर दिया गया है।
गौरतलब है कि बिजनौर प्रशासन उन सभी आने-जाने वाले नागरिकों पर नजर रख रही है, जिनमें कोरोना वायरस से संबंधित संक्रमित लोग मिल सकते हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरीके से सतर्क है। साथ ही पुलिस सर्विलांस के माध्यम से उन सभी लोगों पर नजर रख रही है, जो निजामुद्दीन में जमात सहित विदेश से अभी हाल फिलहाल में ही अपने-अपने घरों को लौटे हैं। इसके साथ ही प्रशासन बाहर से आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों पर नजर रख रहा है।