बिजनोर

भांजे की शादी से वापस लौट रही महिला की पलक झपकते ही हुर्इ मौत

चंद मिनटों में मातम में बदला खुशी का माहौल

2 min read
Mar 13, 2018
accident bijnor

बिजनौर।बिजनौर की सड़कों पर सड़क हादसे में मौत का सिलसिला रूकने का नाम नही ले रहा है।महज 2 दिनों के अंदर ही अब तक सड़क हादसे में 4 लोग अपनी जान गवा चुके है। स्योहारा थाना क्षेत्र में भांजे की शादी समारोह में शिरकत कर वापस लौट रही महिला को भी तेजरफ्तार डंपर ने अपना शिकार बना लिया। डंपर की टक्कर से महिला की मौके पर ही मौत हो गर्इ। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क से ब पास ही सड़क पर जाम लगा दिया।

परिवार के साथ भांजे की शादी में गर्इ थी महिला

35 वर्षीय बाला पत्नी सुनील निवासी ग्राम कुण्डिपुरा थाना धामपुर अपने भांजे अरुण की शादी में भात देने स्योहारा आई थी। शादी के अगले दिन बाला और अपनी मां कुंती कोशल आैर पति के साथ मंगलवार को घर वापस लौट रही थी। वह बस पकड़ने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान स्योहारा की और से नूरपुर की तरफ जा रहे रेत से भरे डम्पर ने बाला को टक्कर मार दी। इसके बाद डंपर चालक उन्हें कुचलते हुए निकल गया। इससे बाला की मौके पर ही मौत हो गर्इ।

यह भी देखें-https://youtu.be/OPm0MWwFgpg

चंद मिनटों में मातम में बदला खुशी का माहौल

खुशी का माहौल चंद मिनटों में ही मातम में बदल गया। सूचना मिलते ही महमान और ग्रामीणो में कोहराम मच गया। जिसके बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग आ पहुंचे। इस दर्दनाक घटना को देखते हुए ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया और स्योहारा नूरपुर रोड पर जाम लगा दिया। वहीं घटना से एक किलो मीटर दूर आरोपी चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को अपने कब्ज़े में ले लिया। उधर 2 घण्टे के अथक प्रयास के बाद ग्राम प्रधान तथा पुलिस और अन्य लोगो के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल बिजनौर भिजवाया गया है।

Published on:
13 Mar 2018 05:24 pm