बिजनोर

Bijnor: पूर्व भाजपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या

Highlights खेत पर फसलों को पानी देने गया था किसान अज्ञात हमलावरों ने की वारदात किसान प्रकोष्‍ठ में जिला महामंत्री रह चुके हैं भाई
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Mar 2020, 12:00 PM IST
vlcsnap-2020-03-14-11h47m23s371.png

बिजनौर। खेत पर पानी देने गए एक किसान की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंचे किसान के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। किसान को किसने और क्यों गोली मारी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस (Police) हत्या की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है। किसान पूर्व भाजपा नेता का भाई बताया जा रहा है।
पुलिस ने किया जल्‍द खुलासे का दावा

बिजनौर (Bijnor) के थाना कोतवाली देहात के बनखल गांव में बृजभान परिवार के साथ रहता है। उसके भाई भाजपा (BJP) किसान प्रकोष्‍ठ में जिला महामंत्री रह चुके हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे बृजभान अपने खेतों पर फसलों को पानी देने के लिए गया था। वहां अज्ञात बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को मौके से 315 बोर का तमंचा मिला है। सीओ नगीना अर्चना सिंह ने बताया कि गांव बंसल में एक किसान की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस मामले को लेकर तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही इस हत्या का खुलासा किया जाएगा।

Updated on:
14 Mar 2020, 12:00 PM IST
Published on: