बिजनोर

गन्ने का भुगतान न मिलने पर किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर दी, ये बड़ी चेतवानी

सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम का सौंपा ज्ञापन
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Oct 2018, 6:15 PM IST
up news
गन्न का भुगतान न मिलने पर किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर दी, ये बड़ी चेतवानी

बिजनौर।आज़ाद किसान यूनियन के बैनर तले बुधवार को किसानों ने सभा कर बिजनौर कलक्ट्रेट में कई मांगो को लेकर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान किसानों ने किसान से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन में कलक्ट्रेट में बैठ की।साथ ही सभी फसलों का उचित दाम मिलने की मांग की ।जिला प्रशासन द्वारा चांदपुर गन्ना मिल बन्द करने के फैसले को लेकर मिल प्रशासन अपना अल्टीमेटम वापस ले और मिल की मरम्मत कर उसे जल्द शुरू कराया जाये। इन सभी मांगों को लेकर प्रदर्शन के साथ ही किसानों ने जिला प्रशासन अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा।

सरकार बनने के बाद से आैर देरी से हो रहा गन्ने का भुगतान

आजाद किसान यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद पहले मुकाबले अब गन्ने का पेमेंट आैर देरी से मिल रहा है। वहीं राज्य सरकार ने बिजली दर बढ़ा दी। एेसी में खेती करना मुश्किल हो गया है।मौके पर मौजूद किसानों ने कहा कि बिजली की दर तो सरकार ने बढ़ा दी, लेकिन जर्जर पड़े तारों की कोर्इ सुध नहीं ले रहा है। किसानों के कृषि कार्ड बनने के बाद भी कॉपरेटिव सोसाइटी द्वारा ऋण नहीं दिया जा रहा है। किसानों को ऋण देने में विभागों द्वारा किसानों से रिश्वत मांगी जा रही है। जिस पर जिला प्रशासन द्वारा 48 घण्टो में रोक लगाई जाए।इन सभी मांगों के साथ किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। जिसमें साफ तौर पर किसानाें ने चेतवानी दी की अगर जल्द ही उनकी सुनवार्इ नहीं हुर्इ, तो वह बड़ा कदम उठाएंगे। जिसका जिम्मेदार जिले का प्रशासन होगा। साथ ही कमलेश नाम की महिला के पट्टे पर एक दबंग द्वारा कब्ज़ा किया गया जिसे प्रशासन की मदद से कब्ज़ा मुक्त कराने की मांग की गई है।

Updated on:
10 Oct 2018, 6:15 PM IST
Published on: