बिजनोर

बिजनौर में BJP नेता ने महिला डॉक्टर को बेहोश करके किया गंदा काम, अब पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

Bijnor News: बिजनौर में भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री के खिलाफ महिला डॉक्टर ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के आरोपों के बाद भाजपा ने भी आरोपी जिला मंत्री को पार्टी से निकाल दिया है।‌

2 min read
May 27, 2026
सांकेतिक AI इमेज (फोटो सोर्स- पत्रिका)

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में महिला डॉक्टर के साथ भाजपा के जिला मंत्री ने नशीला पदार्थ खिलाकर गलत काम किया। बीजेपी नेता ने नशीला पदार्थ खिलाकर महिला डॉक्टर का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। अब आरोपी वीडियो वायरल करने के नाम पर पैसे की वसूली कर रहा है। भाजपा जिला मंत्री से परेशान महिला डॉक्टर ने थाना में तहरीर देकर भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरी तरफ भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला मंत्री को पद और पार्टी से निकाल दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना चांदपुर थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़ें

इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: शादी के वादे पर बने सहमति वाले संबंध अपराध नहीं

प्राइवेट नर्सिंग होम चलाती है महिला डॉक्टर

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में चांदपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में महिला डॉक्टर प्राइवेट नर्सिंग होम चलाती है। उसके पति की मौत 29 जुलाई 2025 को हो गई थी। महिला डॉक्टर ने बताया कि नर्सिंग होम में भाजपा नेता प्रभात यादव अपनी पत्नी के साथ आता था। इसलिए उससे जान-पहचान हो गई थी। प्रभात यादव महिला डॉक्टर के घर भी आने-जाने लगा। पति की मौत की संवेदना प्रकट करने के नाम पर वह महिला से गलत हरकतें करने लगा। इसके बाद महिला डॉक्टर ने प्रभात यादव को अस्पताल और घर आने से मना कर दिया, लेकिन वह नहीं माना।

धोखे से नशीला पदार्थ खिलाया

महिला डॉक्टर ने बताया कि करीब 3 महीने पहले प्रभात यादव उसके नर्सिंग होम में आया और धोखे से खाने वाली चीज में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद प्रभात यादव ने महिला की फोटो और आपत्तिजनक वीडियो बना ली। वीडियो-फोटो दिखाकर पैसे मांगने लगा, जिससे उसे काफी मानसिक पीड़ा हो रही है। इस संबंध में उन्होंने अपने ससुराल और मायके वालों के लिए बातचीत की। उन्होंने भी प्रभात यादव को समझने का प्रयास किया, लेकिन प्रभात यादव ने उन्हें भी धमकी दी। पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की।

प्रभात यादव ने आरोपों से इनकार किया

महिला के आरोपों का प्रभात यादव ने खंडन किया है। प्रभात यादव ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने इसे साजिश बताते हुए कहा- मैंने कोई गलत काम नहीं किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक चांदपुर राहुल सिंह ने बताया कि प्रभात यादव के खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी प्रभात यादव को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगी है। महिला डॉक्टर को बयान के लिए बुलाया गया है।

भाजपा ने पार्टी से निष्कासित किया

इधर भाजपा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने निष्कासन पत्र जारी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि भाजपा जिला मंत्री प्रभात यादव को अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी दायित्वों से निष्कासित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें

हादसा या हत्या? डंपर चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारी, गाड़ी बैक करके सिर कुचल दिया, फिर अपने ही वाहन में लगाई आग
Published on:
27 May 2026 08:54 pm
Also Read
View All
तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया: उन्नाव हादसे में बिजनौर के दो युवकों की मौत, उजड़ गईं परिवार की खुशियां

बिजनौर में अनोखी चोरी, इंसान नहीं, इस बार कुत्ता निकला ‘चोर’! मुंह में दबाकर भागा नोटों से भरा बैग, देखें विडियो

बिजनौर में तेज रफ्तार का कहर, पल भर में खत्म हो गईं 5 साल के मासूम की सांसें… चीखों से गूंजा इलाका

‘मैं बहुत दूर जा रहा हूं, बिजनौर का विशाल बना हमजा, इंस्टाग्राम से खुला राज, 19 घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने परिजन को सौंपा

कश्मीर में नाबालिग का धर्म परिवर्तन मामला: बिजनौर पुलिस किशोर और आरोपी को लेकर लौटी, जानें पूरा मामला