
डंपर की टक्कर से युवक की मौत, लोगों ने वाहन में आग लगाई (Image: Patrika)
Aligarh Accident: अलीगढ़ के पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र में डंपर चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक चालक के गिरने पर डंपर चालक ने गाड़ी बैक करके उसके सिर को कुचल दिया। डंपर का पहिया चढ़ने से हेलमेट पहने युवक का सिर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क पर मांस के लोथड़े चिपक गए। इस घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और डंपर को घेर लिया।
खुद को घिरता देखकर डंपर चालक ने वाहन में आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण शांत नहीं हुए। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि जब तक चालक गिरफ्तार नहीं होगा, तब तक जाम नहीं हटेगा। ग्रामीणों के दबाव में पुलिस ने घेराबंदी करके चालक को गिरफ्तार कर लिया।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदोई खेड़ा निवासी सुनील कुमार (23) पुत्र सूरजपाल शटरिंग का काम करता था। मंगलवार की सुबह सुनील शटरिंग के काम के लिए मीर गढ़ी जा रहा था। वह अतरौली आलमपुर रोड पर स्थित खड़ोआ बंबा के पास पहुंचा ही था, तभी डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, टक्कर लगने से सुनील सड़क की तरफ गिर गया। इसके बाद डंपर चालक ने गाड़ी को बैक करके सुनील का सिर कुचल दिया। यह घटना को देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने डंपर को घेर लिया। आक्रोशित भीड़ से घिरता देख चालक ने डंपर में आग लगा दी और मौके से फरार हो गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक डंपर चालक नहीं पकड़ा जाता है, वह लोग मौके से नहीं हटेंगे। इस बीच मुकीमपुर के साथ दादो, छर्रा थाना पुलिस भी मौके पर बुला ली गई। पुलिस ने घेरेबंदी करके डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया, तब कहीं ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दे दिया। क्षेत्राधिकारी छर्रा कमलेश कुमार ने बताया कि मिली तहरीर के आधार आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी व डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Published on:
26 May 2026 06:38 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
