बिजनोर

कोर्ट में आए साले और बहनोई के बीच हुई मारपीट तो नजारा देखकर सहम गए लोग

मारपीट के दौरान आरोपी की पत्नी भी मौके पर रही मौजूद पुलिस आरोपियों को अपने साथ ले गई थाने
less than 1 minute read
Nov 11, 2019
bijnor1.png

बिजनौर. कोतवाली शहर बिजनौर में कोर्ट में पेशी पर आए साले बहनोई में आपस में जमकर मारपीट हो गई। कोर्ट में पेशी से बाहर निकल रहे साले बहनोई सड़क पर मारपीट करने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने मारपीट कर रहे शख्स को पकड़ लिया। इस मारपीट के दौरान आरोपी की पत्नी भी मौके पर मौजूद रही।पुलिस अपने साथ आरोपी को थाने ले गई।

दरअसल बिजनौर के मंडावर की रहने वाली एक मुस्लिम युवती शगुफ्ता की शादी 7 वर्ष पहले चांदपुर थाना क्षेत्र के कस्बा बास्टा के निवासी अकरम से हुई थी।इन दोनों में काफी समय से विवाद चल रहा था।आज महिला अपने भाई के साथ बिजनौर कोर्ट में आई थी। इसी के चलते आज जब महिला अपने भाई के साथ कोर्ट परिसर से बाहर पहुंची तो वहां मौजूद महिला के पति ने उसके साथ और साले के साथ जमकर मारपीट की। जिसके बाद सड़क पर अफरा तफरी मच गई। राहगीरों द्वारा किसी तरह बीच बचाव कराया गया। घंटो तक सड़क पर मारपीट का ड्रामा चलता रहा। बाद में सूचना पर पहुंची 100 डायल पुलिस आरोपी पति को अपने साथ थाने ले गई।

Published on:
11 Nov 2019 06:15 pm