बिजनोर

होर्डिंग हटाने को लेकर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के भाई और चेयरमैन में मारपीट

होर्डिंग हटाने को लेकर चेयरमैन और पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के भाई में पहले तो कहासुनी हुई। फिर बाद में ये कहासुनी मारपीट और हंगामे में बदल गई।
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2018, 5:02 PM IST
hoarding
होर्डिंग हटाने को लेकर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के भाई और चेयरमैन में मारपीट

बिजनौर। थाना हल्दौर क्षेत्र के कस्बा झालू में होर्डिंग हटाने को लेकर चेयरमैन और पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के भाई में पहले तो कहासुनी हुई। फिर बाद में ये कहासुनी मारपीट और हंगामे में बदल गई। हंगामे और मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर किसी तरह मामले को शांत कराया।

घंटों वहां जमा भीड़ और पुलिस के बीच नोकझोक भी हुई। चेयरमैन ने पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए चौकी इंचार्ज को दूसरे पक्ष की मदद करने का आरोप लगाया है। बिजनौर के झालू कस्बे के चेयरमैन सहजाद ने बताया कि डीएम के आदेश पर शहरों से अतिक्रमण हटाने का सिलसिला जारी है।

इसी कड़ी में उन्होंने भी अपने झालू क्षेत्र से अवैध रूप से लगी होर्डिंग को हटवाने का प्रयास किया। इस होर्डिंग को लेकर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष और पूर्व चेयरमैन राशिद हुसैन के भाई सहजादा ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मेरे ऊपर हमला कर दिया और मारपीट करने लगे। लोगों और पुलिस के आने पर दूसरे पक्ष के लोग भाग गए।

उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि झालू पुलिस चौकी के इंचार्ज परवेन्दर तोमर दूसरे पक्ष से मिले हुए हैं और उनकी इस घटना में मदद कर रहे हैं। चौकी इंचार्ज ने यहां की जनता को भी परेशान कर रखा है। दरोगा को यहां से हटवाने के लिये मैंने पहले भी एसपी बिजनौर से शिकायत की है।

इस घटना को लेकर एसपी बिजनौर उमेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षो को समझा बुझाकर शांत करा दिया है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।

Published on: