बिजनोर

छेड़छाड़ करना युवक को पड़ा महंगा, छात्रा ने सरेआम मनचले को इस तरह सिखाया सबक, देखें वीडियो-

पुलिस के सामने भी छात्रा ने मनचले को जमीन पर गिरा-गिराकर पीटा

2 min read
Aug 19, 2018
छेड़छाड़ करना युवक को पड़ा महंगा, छात्रा ने सरेआम मनचले को इस तरह सिखाया सबक, देखें वीडियो-

बिजनौर. उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनते ही लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचलों पर लगाम लगाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉयड का गठन किया था, लेकिन पुलिस विभाग की लापरवाही कहें या इच्छा शक्ति की कमी, सूबे आए दिन इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। खुलेआम बहन-बेटियों से छेड़छाड़ हो रही है। ताजा मामला बिजनौर जिले के नजीबाबाद का है है। जहां एक मनचला एक छात्रा को काफी दिन से परेशान कर रहा था। जब समझाने केे बाद भी मनचला नहीं माना तो छात्रा ने इस मनचले को जमकर सबक सिखाया। छात्रा ने भीड़ के बीच मनचले को चप्पल से जमकर पीटा। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन छात्रा नहीं रुकी और पुलिस की मौजूदगी में भी छात्रा ने मनचले को जमीन पर गिरा-गिराकर जमकर धुना।

ये भी पढ़ें

रात में मकान में घुस आया मगरमच्छ तो लोगों को हुआ ऐसा हाल, वीडियो देखकर आप भी सहम जाएंगे

दरअसल, मामला नजीबाबाद थाना क्षेत्र की आदर्श नगर पुलिस चौकी का है। छात्रा का आरोप है कि पिछले कई दिनों से आरोपी युवक उसे परेशान कर रहा था। जब भी वह उसे सड़क पर अकेला देखता तो उसके पीछे चलता और भद्दे-भद्दे कमेंट्स पास करता था। शनिवार को भी उसने यही किया। छात्रा ने बताया कि उसके मना करने के बाद भी जब वह नहीं माना तो उसने हिम्मत दिखाते हुए पैर से चप्‍पल निकाली और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। वहीं लोगों की भीड़ तमाशबीन बनी रही।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मनचले को चौकी ले गई। वहीं पीछे-पीछे छात्रा भी पहुंच गई और पुलिस हिरासत में ही मनचले को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में छात्रा के साथ भीड़ ने भी मनचले को जमीन पर गिरा-गिराकर जमकर पीटा। लोगों को कहना था कि मनचले को सबक सिखाना चाहिए, ताकि वो दोबारा ऐसी हरकत न करे। वहीं, आदर्श नगर पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

ईद के दिन एक परिवार ने दी ईदगाह पर आत्मदाह की चेतावनी तो हिंदू संगठनों ने किया ये काम
Published on:
19 Aug 2018 09:40 am
Also Read
View All