
बिजनौर। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को बिजनौर जिले में भी कई प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। लेकिन इस दौरान एसपी कार्यालय और कलेक्ट्रेट पर कुछ ऐसा हुआ कि लोगों में भगदड़ मच गई।
दरअसल, एसपी कार्यालय के बाहर एक पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ है। वहीं जब कांग्रेस प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पर्चा दाखिल कराने चांदपुर के कांग्रेस नेता अफजाल कुरैशी कलेक्ट्रेट पहुंचे तो मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। फिर धुआं करके मधुमक्खियों को भगाया गया।
इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आसपास भी मधुमक्खियां मंडराती रहीं, हालांकि वह उनसे बच कर निकल आए। मधुमक्खियों ने एसपी कार्यालय तक लोगों पर हमला बोला। इसमें एक पुलिसकर्मी को भी मधुमक्खी चिपट गई। जिसने भाग कर अपनी जान बचाई।