23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह की संपत्ति के बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप, देखें वीडियो

-अजित सिंह इस बार लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर से अपनी ताल ठोंक रहे हैं -शपथपत्र में अजित सिंह ने अपनी चल-अचल संपत्ति का खुलासा किया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 26 Mar 2019, 2:23 PM IST

ajit singh

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह की संपत्ति के बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टी के प्रत्याशियों ने नामांकन भर दिया है। इस दौरान प्रत्याशियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी पर्चे में भरा। जिसे जानने के लिए लोग अक्सर नजर बनाए होते हैं। आज हम किसान नेता के तौर पर अपनी पहचान रखने वाले रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की चल-अचल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : इस लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन, इन्होंने किया समर्थन का एेलान- देखें वीडियो

दरअसल, अजित सिंह इस बार लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर से अपनी ताल ठोंक रहे हैं। इसके लिए सोमवार को उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए गए अपने शपथपत्र में अजित सिंह ने अपनी चल-अचल संपत्ति का खुलासा किया है।

खड़गपुर से बी.टेक करने के बाद अमेरिका से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले अजित सिंह के शपथ पत्र के अनुसार उनके पार अपना कोई वाहन नहीं है। इसके साथ ही उनके पास न तो कोई लाईसेंसी शस्त्र है और न ही जेवर। इसके अलावा उनके पास नकद व बैंक जमा में कुल 1 करोड़ 51 लाख रुपये से अधिक चल संपत्ति है।

यह भी पढ़ें : इस नेता ने पत्नी के साथ थाने में उतार दिए थे कपड़े, अब लड़ रहा लोकसभा चुनाव

वहीं अगर बात करें उनकी अचल संपत्ति के रूप में उनके पास 90.6 एकड़ भूमि है। इसके अलावा दिल्ली के भीकाजी कामा पैलेस में उनका 6 करोड़ की कीमत का आवास व काफी मात्रा में अचल संपत्ति है, जिसकी कीमत करीब 16 करोड़ 61 लाख रुपये है। साथ ही छत्तिसगढ़ के दुर्ग जिले के मौजा वासा में उनके पास 40 एकड जमीन है। जिसकी कीमत 2 करोड 44 लाख रूपये है।

यह भी पढ़ें : भाजपा में शामिल हुईं अभिनेत्री जया पर्दा, इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

ग्वालियर में 32 एकड जमीन भी है जिसका मूल्य 92 लाख 56 हजार रूपये है। अलीगढ के टैप्पल में इनके पास 1.25 एकड जमीन, गाजियाबाद के मखरेडा में 4.80 एकड़ जमीन भी है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर के शेरपुर खादर में भी इनके पास 8.50 एकड जमीन है। उन्होंने इस बार अपनी कुल सम्पत्ति 16,61,25,602 रुपये दर्शायी है। अजित के खिलाफ किसी किस्म का कोई आपराधिक मुकदमा भी दर्ज नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग