23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा में शामिल हुईं अभिनेत्री जया पर्दा, इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

उन्होंने कहा कि मैं अपने जीवन को समर्पित करते हुए इस पार्टी के लिए काम करूंगी -'मैं अमित शाह जी और भाजपा को धन्यवाद करती हूं'
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 26 Mar 2019, 1:23 PM IST

jaya prada

भाजपा में शामिल हुईं अभिनेत्री जया पर्दा, इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

रामपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री भाजपा में शामिल हो गई हैं। मंगलवार को जया ने खुद इसकी अधिकारिक पुष्टि कर दी है। भाजपा में शामिल होने के बाद जया पर्दा ने कहा कि मुझे भाजपा में शामिल किया गया है इसका मैं धन्यवाद करती हूं। इससे पहले मैं एनडीआर और सपा में भी रह चुकी हूं। उन्होंने कहा कि मैं अपने जीवन को समर्पित करते हुए इस पार्टी के लिए काम करूंगी। मैं अमित शाह जी और भाजपा को धन्यवाद करती हूं।

यह भी पढ़ें : इमरान मसूद की ''ललकार'' नरम रवैया ना अपनाएं, आतंकी की भाषा बाेलने वाले काे गाेली मारें मुख्यमंत्री !

वहीं इसके बाद अब चर्चा है कि वह रामपुर से समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि इसकी अभी घोषणा न तो भाजपा की तरफ से की गई है और न ही जया पर्दा ने की है। बता दें कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर लोकसभा सीट से आजम खान को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं अब माना जा रहा है कि भाजपा जया पर्दा को रामपुर से चुनाव लड़ा सकती है।

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग