23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video यूपी सीएम के बयान पर इमरान मसूद का दाे टूक, ”सीधी गाेली मारें”

सीएम के बयान पर बाेले इमरान मसूद अगर सहारनपुर में आतंकी का रिश्तेदार ताे गाेली मारें सीएम ने कहा है सहारनपुर में है अजहर मसूद का दामाद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 26 Mar 2019, 5:21 PM IST

saharanpur

imran masood

सहारनपुर। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ के बयान पर कहा है कि अगर सहारनपुर में काेई आतंकी अजहर मसूद का रिश्तेदार ताे हाै ताे उसे सरकार गाेली क्याे नहीं मार देती। अगर मुख्यमंत्री के पास इतनी जानकारी है ताे फिर सीधे गाेली क्याें नहीं मारते ?

यह बात ''पत्रिका'' के साथ विशेष बातचीत में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कही। उन्हाेंने कहा कि, अगर मुख्यमंत्री के अंदर इतना बाेलने का साहस है ताे कर दिखाने का भी हाेना चाहिए। अगर उसका (आतंकी अजहर मसूद का) काेई रिश्तेदार यहां है आैर उसकी भाषा बाेल रहा है ताे उसे गाेली मारे सीधे, उससे नरमाई का रवैया ना अपनाएं। इससे पहले इमरान मसूद ने यह भी कहा कि, पता नहीं मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ कैसी बाते कर रहे हैं। वह ज्ञानी हैं कभी हनुमान जी की जाति बताते हैं आैर अब कहते हैं कि सहारनपुर में आतंकी अजहर मसूद का रिश्तेदार है। इमरान ने कहा कि, दरअसल मुख्यमंत्री काे केवल वाेट के लिए बात करनी है। किसान से मुख्यमंत्री काे मतलब नहीं है, व्यापारियाें की बात नहीं करेंगे। नाैजवानाें की बात नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री सिर्फ वाेट की राजनीति कर रहे हैं आैर वाेट की राजनीति में ही इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।

अगर आप जानना चाहते हैं कि सहारनपुर में नामांकन सभा काे संबाेधित करने आए मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने वास्तव में क्या था ? ताे ब्लू लाईन पर टच करें आैर वह वीडियाे देखें जिसमें खुद CM Yogi Aadityanath बाेल रहे हैं। मुख्यमंत्री याेगी ने कहा सहारनपुर में है आतंकी अजहर मसूद का ''दामाद'' जानिए किसकी आेर इशारा

ये है पूरा मामला

दरअसल सहारनपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने बेहट में नामांकन रैली काे संबाेधित करते हुए कहा था कि पाकिस्तान में एक आतंकी है अजहर मसूद आैर उसका रिश्तेदार यहां सहारनपुर में है जाे उसी की भाषा बाेलता है। यह कहते हुए मुख्यमंत्री ने लाेगाें से भाजपा प्रत्याशी काे वाेट देने की अपील की थी आैर कहा था कि भाजपा काे वाेट दें ताकि उस आतंकी भाषा बाेलने वाली की गर्दन काे मराेड़ा जा सके।