यूपी के बिजनौर में भीषण सड़क हादसा हो गया। खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
यूपी के बिजनौर जिले में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की आवाज काफी दूर तक सुनाई पड़ी। घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
बिजनौर जिले के कोतवाली देहात के गांव शहर नगर नारायणी के रहने वाले इमरान उर्फ भूरे पुत्र इमरान 24 वर्ष अपने साथी इरफान पुत्र हामिद उम्र 38 वर्ष के साथ नहटौर किसी काम से आए थे। काम निपटाना के बाद वापस घर जाते समय जैसे ही नहटौर कोतवाली मार्ग स्थित ग्राम फतेहपुर के समीप पहुंचे जहां सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में उनकी बाइक जा घुसी। टक्कर इतनी भयानक थी की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी ले आई। जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों के शवों कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।