महिला की हालत गंभीर बनी हुर्इ है
बिजनौर।पति-पत्नी सात फेरे लेते समय जन्म जन्म तक एक दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाते है, लेकिन यूपी के बिजनौर में एक पति ही अपनी पत्नी के खून का प्यासा हो गया।पति ने पत्नी के चरित्र पर शक करने को लेकर उसके साथ मारपीट की।आैर इसके बाद चाकूआें से हमला कर दिया।हमला करने के बाद पति गंभीर रूप से घायल पत्नी को छोड़कर मौके से फरार हो गया।वहीं पड़ोसियों ने महिला को गंभीर हालत में मेरठ जिला अस्पताल रेफर किया गया है।पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पत्नी पर करता था शक
बिजनौर के शहर थाना क्षेत्र के रहने वाले मुकुल अग्रवाल ने शक के आधार पर अपनी पत्नी सुमन पर चाकू से हमला कर दिया।इस घटना में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है।पड़ोसियों की मदद से महिला को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच के आधार पर पुलिस कार्रवार्इ करेगी।