स्कूटी सवार बाप-बेटी को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम
बिजनौर। यूपी में नए साल के शुरूआत के साथ ही एक परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल एक स्कूटी सवार बाप-बेटी को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। जानकारी के मुताबिक स्कूटी पर सवार होकर बाप बेटी अपने किसी रिश्तेदारो के यहां से घर वापस लौट रहे थे। तभी सामने से तेज़ गति से आ रहे ट्रक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद स्कूटी पर सवार बेटी की तो मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि इस हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आनन फानन में गंभीर घायल पिता को इलाज के नजीबाबाद सीएचसी अस्पताल में चल भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर लग रहे जाम को खुलवाया और युवती के शव का पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है।
ऐसे हुआ था हादसा
बता दें कि ये हादसा उस वक़्त हुआ जब रुकय्या नाम की युवती अपनी स्कूटी में सवार होकर अपने पिता और भाई को लेकर रिश्तेदारी से होकर जलालाबाद से अपने घर भागूवाला जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने स्कूटी में टककर मार दी। जिसमें रुकय्या की तो मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि पिता गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गए। उधर घटना के बाद परिजनों को जैसे ही हादसे की जानकारी लगी तो परिवार में कोहराम मच गया। नये साल की तैयारियों में जुटा परिवार एकाएक अस्पताल की ओर दौड़ पड़ा। जहां उन्होंने अपनी बेटी के इंतकाल की ख़बर मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घायल पिता अस्पताल में अभी भी जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है।
हादसे का बाद लगा जाम
उधर इतने बड़े हादसे के बाद घटनास्थल पर लंबा जाम लग गया। जिसके बाद बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।