पुलिस ने मृतिका का पंचनामा भर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है।
बिजनौर। थाना नहटौर क्षेत्र के कासमपुर गांव की रहने वाली महिला के ससुरालियों ने दहेज के लालच में गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद महिला की मौत की सूचना मिलने पर मृतिका के घरवालो ने ससुराल पहुंचकर ससुरालियों पर दहेज के लालच में हत्या करने की तहरीर दी है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका का पंचनामा भर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है। मृतिका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सहित देवर और सास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का पता लगाने की बात कह रही है।
स्योहारा थाना क्षेत्र के रहने वाले जय सिंह ने बताया कि उसने अपनी बहन सर्वेश की शादी दो साल पहले नहटौर थाना क्षेत्र के कासमपुर गांव के पवन कुमार से धूमधाम से की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही दहेज के लोभी ससुराल वालों ने उसकी बहन को दहेज के लिये आए दिन परेशान कर मारपीट करते रहे। बीती रात उसके पति पवन ने अपने भाई रिंकू के साथ मिलकर अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। मृतक भाई ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ नामजद दहेज़ और हत्या की तहरीर थाने में दे दी है ।
इस घटना को लेकर एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मृतिका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति, देवर और सास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद कड़ी धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करेगी।