भाजपा ने शनिवार को लोकसभा उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है
बिजनौर. भाजपा ने शनिवार को लोकसभा उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। पश्चिमी यूपी की ३ सीटों पर भाजपा ने उम्मीदावारों की घोषणा की है। इनमें ६ तेलगांना, एक वेस्ट बंगाल व एक केरला की लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एेलान भाजपा ने किया हैं। चौथी सूची में कुल ११ उम्मीदवारों के नाम की घोेषणा की गर्इ है। नगीना सीट पर मौजूदा सांसद यशवंत सिंह को टिकट दिया है। हालांकि चर्चा चल रही थी कि नगीना लोकसभा सीट पर सपा से पूर्व सांसद यशवीर सिंह धोबी को भाजपा अपना उम्मीदवार बना सकती है।
पश्चिमी यूपी की बुलंदशहर, कैराना और नगीना लोकसभा सीट पर भाजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा की है। बुलंदशहर से डॉ. भोला सिंह, कैराना से प्रदीप चौधरी और नगीना से यशवंत सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। यशवंत सिंह नगीना सुरक्षित सीट से मौजूदा सांसद है। इस सीट से सपा के पूर्व सांसद यशवीर धोबी को टिकट मिलने के कयास लगाए जा रहे थे। हालही में यशवीर धोबी समाजवादी पाटीर् छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
कैराना में पहले चरण 11 अप्रैल और नगीना व बुलंदशहर में 18 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा। बुलंदशहर लोकसभा सीट से डॉ. भोला सिंह का टिकट कटने की भी चर्चा चल रही थी। बता दें कि पिछले दिनों भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अतुल गर्ग बुलंदशहर आए थे। ये भाजपा कार्यालय पहुंचे और बंद कमरे में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मीटिंग की। बताया गया है कि उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी की जमीनी हकीकत जानी थी। जिले से प्रत्याशी का पूरा इतिहास टटोला था। भोला सिंह के टिकट का विरोध कार्यकर्ता ने किया जेपी नडडा के सामने भी किया था।