बिजनोर

Lockdown: 20 अप्रैल के बाद इन चीजों में मिल जाएगी छूट, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

Highlights: -बिजनौर में हॉटस्पॉट सभी 13 स्थानों को पूरी तरीके से 3 मई तक सील रखा जाएगा -जिला प्रशासन गाइडलाइन के तहत छूट दे सकता है -तीन मई तक लॉकडाउन का पूरी तरह पालन रहेगा
2 min read
• •
Updated: 18 Apr 2020, 5:09 PM IST
screenshot_20200418_163943.jpg

बिजनौर। लॉकडाउन को लेकर जनपद के डीएम रमाकांत पांडे ने शनिवार को प्रेसवार्ता करते हुए पत्रकारों को बताया कि बिजनौर में अब तक कोरोना पॉजिटिव के 13 मरीज मिल चुके हैं। इन सभी मरीजों के घर के सदस्यों को व गांव के 1 किलोमीटर के दायरे को पूरी तरीके से सील कर दिया गया। इस प्रक्रिया के दौरान कोई भी व्यक्ति इन हॉटस्पॉट की जगह से ना तो अंदर जा सकता है, ना तो बाहर जा सकता है। ताकि प्रशासन द्वारा इन सभी हॉटस्पॉट पर पूरी नजर रखी जा रही है और लॉक डाउन के दौरान 20 अप्रैल से गृह मंत्रालय द्वारा गाइडलाइन के अनुसार इन हॉटस्पॉट के लोगों को किसी तरह की कोई छूट नहीं दी जाएगी।

डीएम रमाकांत पांडे ने बताया कि लॉकडाउन को लेकर जो भी गृह मंत्रालय द्वारा छूट देने के लिए 20 अप्रैल के बाद गाइडलाइन जारी हुई है, उसको लेकर जनपद बिजनौर में हॉटस्पॉट सभी 13 स्थानों को पूरी तरीके से 3 मई तक सील रखा जाएगा। वहीं जनपद में बढ़ रहे कोरोना वायरस को देखते हुए जहां जिला प्रशासन को लगेगा की गाइडलाइन के तहत छूट दी जा सकती है। वहां छूट मिलेगी अन्यथा, 3 मई तक लॉक डाउन पूरी तरीके से जनपद बिजनौर में रहेगा।

किसानों को लेकर डीएम ने बताया कि लॉक डाउनलोड के तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी किसानों से गेहूं खरीद की योजना बनाई जा रही है। साथ ही किसानों द्वारा सभी फसलों की बुवाई 20 अप्रैल से की जा सकेगी। दो पहिया वाहन पर एक व्यक्ति और 4 पहिया वाहन पर 2 व्यक्ति को आने जाने दिया जाएगा। उधर, गांव क्षेत्र में छोटे उद्योग सहित पेपर व अन्य जरूर समान बनाने वाली फैक्ट्री को चलाने के लिये भी छूट सोशल डिस्टनसिंग का पालन रखते हुए दी गई है।लोगो की आवाजाही से संबंधित किसी भी तरह के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को कोई छूट नहीं है। 20 अप्रैल के बाद नियमों का पालन करते हुए इस प्रक्रिया को किया जाएगा। डीएम रमाकान्त पांडेय ने बताया कि हमारे यहाँ लगभग 663 लोगों को आइसोलेट किया गया है। जिसमें से 450 लोग की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और अब तक 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। 213 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

Updated on:
18 Apr 2020, 5:09 PM IST
Published on: