दोनों छात्र एक दंपति का पर्स लूटकर हो गए थे फरार घेरबंदी कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार एमबीए और पॉलिटेक्निक करने वाले लूटेरे छात्र पहुंचे सलाखों के पीछे
बिजनौर. धामपुर थाना क्षेत्र में दंपति का पर्स लूटकर भाग रहे 2 छात्रों को पुलिस ने पकड़ लिया। ये दोनों छात्र अपना शौक पूरा करने के लिए लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इनके पास से लूट में इस्तमाल करने वाली बाइक सहित दंपति के पर्स को बरामद कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने इन दोनों छात्रों को लूट के मामले में सोमवार को जेल भेज दिया।
28 अप्रैल को धामपुर के बुद्ध विहार कालोनी के रहने वाले अमित वर्मा अपनी पत्नी नेहा के साथ बाजार का सामान खरीदने निकले। बाइक पर सवार 2 छात्र कोमल और कुशाग्र ने महिला का पर्स छीनकर बाजार से फरार हो गए। डायल 100 को मिली सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों छात्रों को धामपुर की फूलबाग कालोनी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि कुशाग्र नाम का छात्र आरवीआईटी कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रहा है, जबकि छात्र कोमल पॉलिटेक्निक का स्टूडेंट है। ये दोनों खर्च के लिए इस काम को किया करते थे। पुलिस ने इन्हें सोमवार को लूट की घटनाओं के मामले में जेल भेज दिया।