बिजनोर

Lockdown में बेरोजगारी से हुए परेशान तो नकली नोट का कारोबार करने लगे युवक, जानिए पूरा मामला

Highlights: -पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार -14200 के नकली नोट बरामद -अवैध तमंचा, कारतूस व चाकू भी बरामद

less than 1 minute read
Jun 24, 2020
screenshot_20200623_210741.jpg

बिजनौर। अनलॉक 1 में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए एसपी के दिशा निर्देश पर सभी थानों में रेंडम चेकिंग चलाकर अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इस अभियान के तहत थाना कोतवाली शहर की पुलिस ने व स्वाट टीम ने रेंडम चेकिंग के दौरान नकली नोटों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह दोनों आरोपी हाल ही में नकली नोटों का कारोबार कर रहे थे।

दरअसल, लॉकडाउन के बाद बेरोजगारी को लेकर लगातार अपराध और अपराधियों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एसपी संजीव त्यागी के निर्देश पर बिजनौर थाना कोतवाली की पुलिस ने स्वाट टीम के साथ मिलकर नकली नोटों का कारोबार करने वाले मोहम्मद अमजद व साजिद को रैंडम चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस सहित एक चाकू भी बरामद किया है।

एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए जनपद की पुलिस द्वारा लगातार रैंडम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस ने 14200 के नकली नोटों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह लोग अभी हाल फिलहाल से ही नकली नोटों का धंधा कर रहे थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। साथ ही इनके पास से पुलिस ने अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने इनके पास से 200 के 32 नोट एवं 100 के 78 नोट बरामद किए हैं।

Updated on:
24 Jun 2020 09:56 am
Published on:
24 Jun 2020 09:49 am