23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

lockdown में ढाई कराेड़ से अधिक रकम दे चुके इस शहर के लोग unlock में भी भर रहे जुर्माना

90 दिनों में सहारनपुर पुलिस ने 99 हजार से अधिक वाहनों काे चेक किया। इन वाहन स्वामियों से ढाई कराेड़ से अधिक का जुर्माना वसूला गया। अब Unlock में भी इस शहर के लाेग जुर्माना भर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 23 Jun 2020, 7:54 PM IST

saharanpur_police.jpg

saharanpur police

सहारनपुर। COVID-19 virus काे देखते हुए लगाए गए lockdown में दो करोड़ से अधिक जुर्माना भर चुके सहारनपुर के लोग unlock में भी जुर्माना दे रहे हैं। आपकाे यह जानकर हैरानी हाेगी कि 90 दिनों में सहारनपुर के लोगों पर ढाई कराेड़ से अधिक का जुर्माना लग चुका है।

यह भी पढ़ें: नोएडा में नाैकरी दिलाने के नाम पर 100 से अधिक बेरोजगारों को ठगने वाले गिरफ्तार

यह कहना अतिश्याेक्ति नहीं हाेगा कि लॉक डाउन में लाेगाें की मदद के लिए सबसे पहले आगे आए गंगा-जमुनी तहजीब के पोषक कहे जाने वाले शहर 'सहारनपुर' के लोग जुर्माना भरने में भी सबसे आगे निकल गए। इससे भी अधिक हैरान कर देने वाली बात यह है कि, लॉकडाउन में ढाई करोड़ रुपए से अधिक राशि जुर्माने के रूप में भरने के बाद भी इस शहर के लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं। अभी भी नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे और बाजारों में भी बिना मास्क लगाए ही घूम रहे हैं। यही कारण है कि इस शहर के लाेग अब अनलॉक में भी जुर्माना भर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बागपत के एसडीएम को अचानक होने लगी सांस लेने में परेशानी, नाेएडा के अस्पताल में कराए गए भर्ती


सहारनपुर एसएसपी डॉ एस चिनप्पा ने बताया कि लॉक डाउन लगने पर 23 मार्च को सहारनपुर में चेकिंग अभियान शुरू हुआ था। लॉक डाउन उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरु हुई थी। 23 जून को 3 महीने बीत चुके हैं और 3 महीने की इस अवधि पर अगर नजर डाली जाए तो सहारनपुर में इन तीन महीनों में 99 हजार 434 वाहन चेक किए गए। इनमें से 25 हजार 520 वाहनों का चालान किया गया और 1 हजार 689 वाहन सीज कर दिए गए।

यह भी पढ़ें: बागपत में हुई गैंगवार के बाद वेस्ट यूपी में अलर्ट, सहारनपुर मंडल में बढ़ाई गई पुलिस गश्त

इन वाहन चालकों से 2 काेड़ 50 लाख 98 हजार 800 रुपए का सम्मन शुल्क वसूला गया है। इतना ही नहीं धारा 151, 107, 116 सीआरपीसी के तहत 5 हजार 701 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसी तरह से धारा 188 के तहत जनपद में 1 हजार 125 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। इन मुकदमों में 5 हजार 985 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।