बिजनोर

कोविड-19 को लेकर सख्त हुई पुलिस, गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर देना होगा जुर्माना

Highlights: -कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों की खैर नहीं -पुलिस अब फिर से सख्ती से निपटेगी -200 लोगों के मास्क न लगाने पर किए गए चालान
2 min read
• •
Updated: 1 Apr 2021, 2:57 PM IST
screenshot_20210331_200340.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

बिजनौर। लगातार कोविड-19 के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए जनपद बिजनौर में पुलिस सख्त हो गई है। अब कोई भी व्यक्ति अगर बिना मास्क के सड़क पर दिखाई देता है तो कोविड 19 गाइडलाइन के तहत पुलिस द्वारा लोगों के चालान किए जाएंगे। दरअसल, एक बार फिर से बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने सड़क पर निकलने वाले कई लोगों के मास्क ना पहनने पर बुधवार को लगभग 200 लोगों के चालान किए हैं।

बता दें कि बिजनौर जनपद में भी कोविड-19 के मरीज मिल रहे हैं। इन मरीजों की संख्या पर रोक लगाने के लिए प्रशासन व पुलिस द्वारा अब सख्ती से निपटने के आदेश दिए गए हैं। बिजनौर जनपद में अभी कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 41 है। इस संख्या को बढ़ने से रोकने के लिए बिजनौर जनपद में सड़क पर निकलने वाले लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर मास्क ना पहनने वाले लोगों के चालान किए जा रहे हैं।

कोविड 19 को देखते हुए बिजनौर जनपद के अलग-अलग जगहों पर पुलिस द्वारा चेकिंग चलाकर मास्क ना पहनने पर लोगों के चालान किए गए। साथ ही कोविड-19 को लेकर लोगों को जागरूक करने का भी काम किया गया। कोविड-19 मरीजों को देखते हुए एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि आज से कोविड-19 गाइडलाइन के तहत सभी लोगों को जहां आज से मास्क पहनना जरूरी है।तो वही भीड़-भाड़ वाले इलाकों में 2 गज की दूरी बनाकर किसी भी सामान की खरीदारी लोगों द्वारा की जानी है। सभी व्यक्तियों को मास्क लगाकर बाजार या अन्य कामों को ही किया जाना है। अगर किसी भी व्यक्ति द्वारा कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया तो उसके खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Published on: