उधर, कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले देखते हुए अब प्रशासन स्तर से कड़ी निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक कर पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए कान्टेक्ट ट्रेसिंग, टेस्टिंग और सर्विलांस में प्रगति लाने की जरूरत है। बाहरी प्रदेशों से रेल, सड़क और हवाई मार्ग से आने वालों की चेकिंग हो। संदिग्ध मामलों में आरटीपीसीआर टेस्ट अवश्य कराया जाए।