
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में एक बार फिर 24 घंटों में कोरोना मरीजों की संख्या 1000 पार पहुंच गई है। मंगलवार को छोड़ दें बीते पांच दिनों से हर दिन 1000 से अधिक कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। मंगलवार को 932 कोरोना के नये मामले मिले थे। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 1,230 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 67,443 सैम्पल की जांच की गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 5,98,535 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों, जिला चिकित्सालयों में कोविड संक्रमित व्यक्तियों का इलाज व कोविड-19 टेस्टिंग की व्यवस्था नि:शुल्क है। उन्होंने बताया कि निजी प्रयोगशाला में कोविड-19 की जांच स्वयं कराने पर 700 रुपए व घर पर सैम्पल देने पर 900 रुपए का भुगतान करना होगा।
Published on:
31 Mar 2021, 6:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.