31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona Vaccination : यूपी में अब इन सभी लोगों को मुफ्त लगेगा कोरोना का टीका, योगी सरकार का बड़ा फैसला

Corona Vaccination in UP : उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड टीकाकरण की व्यवस्था भी सरकार द्वारा नि:शुल्क की जा रही है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 31 Mar 2021, 7:20 PM IST

corona1.jpg

corona


पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. Corona Vaccination in UP. उत्तर प्रदेश में योगी सरकार लोगों को कोरोना का टीका मुफ्त लगवा रही है। अब तक प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक 56,65,953 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें 46,75,434 लोगों को टीके पहली डोज और 9,90,519 व्यक्तियों को कोरोना का दूसरा टीका भी लग चुका है। अभी तक फ्रंटलाइन वर्कर्स व 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को ही कोरोना का टीका लग रहा था, लेकिन अब सरकार ने 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को भी मुफ्त कोरोना का टीका लगवाने का निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़ें : यूपी में लॉकडाउन लगेगा या नहीं? मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने दिया बड़ा बयान

यूपी के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि कोविड टीकाकरण की व्यवस्था भी सरकार द्वारा नि:शुल्क की जा रही है। उन्होंने बताया कि 01 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग कोविड वैक्सीनेशन के लिए पात्र होंगे, यह शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में दोनों जगह लागू होगा। अगर निजी चिकित्सालयों में कोविड वैक्सीन लगवाते हैं तो उसकी एक डोज की कीमत 250 रुपए निर्धारित की गई है। अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सभी मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सोमवार से शनिवार तक कोविड वैक्सीनेशन का टीकाकरण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : 24 घंटों में कोरोना के 1230 नये मामले, अपने घर पर भी करा सकते हैं कोविड-19 टेस्ट