
बिजनौर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण कार्यक्रम को लेकर पुलिस मुस्तैद है। बिजनौर शहर कोतवाल ने शहर कि बाजारों में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को जागरूक करने का काम किया। कोविड-19 को लेकर सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसी भी संस्थान में सामूहिक तौर से झंडारोहण कार्यक्रम नहीं किया जाएगा।
एक जगह किसी भी तरह का कोई भी सामूहिक कार्यक्रम या कोई भी रैली स्कूल या कॉलेज द्वारा नहीं निकाली जाएगी। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही लोग स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कल झंडारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा कल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण कार्यक्रम के अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए व एक जगह ज्यादा लोग ना शामिल होकर झंडारोहण कार्यक्रम को आयोजित करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।इस दिशा निर्देश को लेकर बिजनौर शहर कोतवाल रमेश चंद शर्मा ने पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकाला।
शहर कोतवाल ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसी भी निजी संस्थान या स्कूल कॉलेजों के द्वारा कोई भी रैली नहीं निकाली जाएगी।सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी जगह पर झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश को जो भी निजी संस्थान या अन्य कोई भी संस्थान आदेश की अवहेलना करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी जगहों पर पुलिस ड्रोन कैमरे से नजर रखेगी। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा कोई भी अप्रिय घटना की जानकारी किसी भी व्यक्ति को मिले तो वह पुलिस को सूचित करें।साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर की झंडारोहण कार्यक्रम में शामिल हो।