बिजनोर

यहां से उठी बाबरी मस्जिद तामीर करो की मांग, हुआ ऐसा कि पुलिस के फूल गए हाथ पांव

जानकारी मिलते ही पुलिस ने आनन-फानन मेें मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

2 min read
Dec 03, 2017

बिजनौर। बाबरी मस्जिद विवाद को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जहां कोर्ट से बाहर सुलझाने के लिए कई धर्मगुरु और मुस्लिम संगठन जुटे हैं। वहीं इस मुद्दे को लेकर कई दौर की वार्ता हो चुकी है। वही बिजनौर के चांदपुर में दिल्ली के पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया द्वारा 6 दिसंबर को मस्जिद दोबारा तामीर करो के पोस्टर लगाने के बाद माहौल गर्मा गया है। पुलिस ने शहर में ऐसे पोस्टर लगने का पता लगते ही जहां इन पोस्टरों को उतरवा दिया है, वहीं पोस्टर लगाने वाले संगठन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं बजरंग दल ने ऐसे पोस्टर शहर में लगाने पर नाराजगी जताते हुए इसे शहर का माहौल खराब करने वाली घटना बताते हुए पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

6 दिसंबर से पहले चांदपुर क्षेत्र के कई स्थानों पर जैसे रोडवेज बस स्टैंड और कई मस्जिदों के बाहर दिल्ली के पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया नाम के संगठन द्वारा आने वाली 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद तामीर करो 25 साल धोखे के जैसे पोस्टर लगाने से शहर के माहौल में एकदम गर्माहट से बढ़ गई है। जहां कुछ राजनीतिक संगठन इसे शहर का माहौल खराब करने की घटना बता रहे हैं, तो वही इसे कुछ धार्मिक गुरु द्वारा आप से समझौते को ठेस पहुंचाने वाली कार्रवाई बता रहे हैं। यह पोस्टर जुम्मे की रात को शहर में लगाए गए थे। जिसका पता लगते ही, फिलहाल पुलिस ने इन को हटवा दिया है, लेकिन अभी भी शहर की कई गलियों में और धार्मिक स्थलों के बाहर ऐसे पोस्टर लगे हुए है।

ये भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले अयोध्या में हिंदू-मु्स्लिम और सिख कर रहे हैं स्पेशल पूजा, देखें वीडियो

पुलिस ने शहर के माहौल को देखते हुए इस संगठन के खिलाफ 153 आईपीसी की धारा में चांदपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी हैं ।इन पोस्टरों को लगाने वाले संगठन के लोगों की पहचान शुरू कर दी गई है ।पुलिस का कहना है कि जल्द ही इन लोगो की पहचान कर इनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी तो बजंरग दल ने इसे शहर का माहौल खराब करने वाली कार्यवाही बताते हुए शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग कीहै। उधर अनिल पांडे प्रान्त सयोजक बजरंग दल का कहना है की ऐसे पोस्टर लगाकर कुछ लोग शहर का माहौल खराब करना चाहते जिसे बजरंग दल कतई बर्दाश्त नही करेगा। हम चाहते इस हरकत को करने वालो के खिलाफ इतनी सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। ताकि दोबारा कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत ना जुटा सके

उधर प्रभाकर चौधरी एसपी बिजनौर का कहना है कि रात में चांदपुर में दिल्ली के एक संगठन द्वारा बाबरी मस्जिद डिमोलेशन से सबंधित कुछ पोस्टर लगाने की जानकारी मिली थी। जिनको तुरन्त हटवा दिया गया है। जिस संगठन के द्वारा ये पोस्टर लगाए गए उनके खिलाफ 153 आईपीसी के तहत मुकदमा लिखा दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर पोस्टर लगाने वाले लोगो की पहचान की जा रही। प्रथम जानकरी के अनुसार जुमे की रात में बस से पहुचे कुछ लोगों द्वारा पोस्टर लगाने की जानकारी मिली है। इन लोगों की तलाश की जार रही है। ताकि इनके खिलाफ कार्यवाही की जा सके। फिलहाल माहौल बिल्कुल सामान्य है, सभी पोस्टर हटवा दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें

दो लाख बजरंगियों की खड़ी हो गई फौज, राममंदिर सहित कई मुद्दे एजेंडे में शामिल
Published on:
03 Dec 2017 11:21 pm
Also Read
View All