बिजनोर

VIDEO: भाजपा कार्यालय और चड्ढा ग्रुप के शराब गोदाम पर हो गई तालाबंदी, जानिए क्यों

गन्ने का बकाया भुगतान को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे किसानों की समस्या का हल होता नजर नहीं आ रहा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Mar 2019, 7:55 PM IST
Feature image

बिजनौर। गन्ने का बकाया भुगतान को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे किसानों की समस्या का हल होता नजर नहीं आ रहा। जिसके चलते अब जनपद में भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने मंगलवार को बिजनौर के भाजपा कार्यालय और चड्ढा ग्रुप के शराब गोदाम पर प्रदर्शन कर ताले बंदी कर दी।

दरअसल, बिजनौर और चांदपुर शुगर मिल में चल रहे गन्ने के पेमेंट को लेकर भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने चांदपुर तहसील और बीजेपी कार्यालय पर ताले बंदी कर दी। किसानों के नेता दिगम्बर सिंह का कहना है कि बिजनौर जनपद की 2 शुगर मिल चांदपुर और बिजनौर पिछले साल के किसानों के गन्ने का बकाया पेमेंट नहीं कर रही है।

इसको लेकर किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि उनकी कई बार जनपद के प्रशासन से बातचीत भी हुई, लेकिन आज तक कोई हल नहीं निकला। किसानों ने बिजनौर भाजपा कार्यालय और चड्ढा ग्रुप के शारब गोदाम हाउस पहुँचकर प्रदर्शन कर ताले बंदी कर दी है।

Published on: