26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JNU की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, अब युवती पर पुलिस कसेगी शिकंजा

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की शोध छात्रा से गाजियाबाद के रहने वाले शिक्षक द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में अब एक नया मोड़ आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 5 Mar 2019, 5:26 PM IST

jnu

JNU की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, अब युवती पर पुलिस कसेगी शिकंजा

गाजियाबाद। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की शोध छात्रा से गाजियाबाद के रहने वाले शिक्षक द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में अब एक नया मोड़ आया है। जिसके बाद अब पीड़ित छात्रा की तरफ ही सवालों की सुईं घूम रही है।

यह भी पढ़ें : ज्ञान का पाठ पढ़ाने वाला मौलवी मासूम को कमरे में बुलाकर करता था गंदा काम, एक दिन बच्ची ने...

दरअसल, पुलिस को अपनी जांच में पता चला है कि जिस युवती ने शिक्षक पर आरोप लगाए हैं वह जेएनयू की छात्रा ही नहीं है और उसने जो अपना पता दिया है वह भी फर्जी पाया गया है। जिसके बाद अब पुलिस ने शिक्षक की गिरफ्तारी को टाल दिया है और युवती पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के मामले में शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।

बता दें कि गत 22 फरवरी को एक युवती ने दिल्ली के वसंतकुंज उत्तरी थाने में दुष्कर्म का एक मामला दर्ज कराया था। जिसमें उसने गुरुग्राम स्थित एक सरकारी स्कूल में शिक्षक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस को युवती ने खुद को जेएनयू की शोध छात्रा बताते हुए अपना पता बी ब्लॉक वसंत कुंज बताया था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी थी। जिसमें अब युवती का पता फर्जी पाया गया है। इसके साथ ही यह भी बात सामने आई है कि आरोप लगाने वाली युवती जेएनयू की छात्रा भी नहीं है।

यह भी पढ़ें : शिवसैनिकों का जोरदार प्रदर्शन कहा- इस शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में हो रहा राशन घोटाला, जांच की उठई मांग

वहीं जब पुलिस ने युवती की कॉल डिटेल की जांच कराई तो यह पता चला है कि वह दिल्ली के चंदर विहार में रहती है और दोनों में अक्सर बात होने की बात गलत निकली है। इसके अलावा यह भी पुलिस को पता चला है कि जिस शिक्षक पर युवती ने आरोप लगाया है उसके पिता ने युवती को कुछ वर्षों पहले दिल्ली में ही एक मकान किराए पर दिलाया था।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग