
VIDEO: ज्ञान का पाठ पढ़ाने वाला मौलवी मासूम को कमरे में बुलाकर करता था गंदा काम, एक दिन बच्ची ने...
रामपुर । गुरु शिष्या के रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में घटी है। जहां पर मदरसे में पढ़ाने वाले एक मौलवी ने वहां पढ़ने वाली शिष्या के पिछले दो महीनों से अश्लील हरकत करने के साथ ही किसी को इस बारे में बताने की धमकी दे डाली।
दरअसल, मामला अजमीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां रहने वाला एक मौलवी मदरसा चलाता है। इसमें आसपास के गांव से भी बालक व बालिकाएं दीनी तालीम हासिल करने आते हैं। आरोप है कि एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ मदरसा संचालक पिछले दो महीनों से गंदी हरकतें करता। वहीं बच्ची को धमकी भी देता कि वह यह बात किसी को न बताए।
मौलवी की हरकतों से परेशान बच्ची ने सोमवार को अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने मौलवी के खिलाफ अजीमनगर थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एडिशनल एसपी अरुण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना अजीम नगर में एक मदरसे में पढ़ने वाली आठ वर्षीय बच्ची के परिजनों ने एक टीचर पर आरोप लगाया है कि वह बच्ची के साथ अभद्रता करता था। तहरीर पर आईपीसी और पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी मदरसा संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
Updated on:
5 Mar 2019, 1:12 PM IST
Published on:
5 Mar 2019, 1:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.