26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: शिवसैनिकों ने खोला मोर्चा कहा-इस शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में हो रहा राशन घोटाला, जांच की उठई मांग

-फर्जी राशन कार्ड को लेकर शिवसेना का प्रदर्शन -शिवसैनिकों ने जांच कराने की मांग की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 5 Mar 2019, 3:50 PM IST

meerut

शिवसैनिकों ने खोला मोर्चा कहा-इस शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में हो रहा राशन घोटाला, जांच की उठई मांग

मेरठ। मेरठ में फर्जी राशन कार्ड बनाने और राशन में बंदरबाट करने का आरोप लगाते हुए शिव सैनिकों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे शिवसैनिकों का कहाना है कि राशन की ये बंदरबांट मुस्लिम बहुल क्षेत्र के 90 प्रतिशत राशन की एजेंसियों पर हो रहा है। ऐसा ही एक प्रकरण श्याम नगर अहमद नगर स्थित एक दुकान का प्रकाश में आया है। इस मामले को शिवसेना ने प्रमुखता से उठाया है।

शिवसेना के जिला प्रमुख दिनेश कुमार सिंघल ने कहा कि सब कुछ विभाग की सरपरस्ती में हो रहा है। उन्होंने बताया कि श्याम नगर क्षेत्र में तीन सौ से अधिक फर्जी राशन कार्डों को समय से पूर्व ही तीन दिन में ही सत्यापित करके राशन अधिकारी के डिजटिल हस्ताक्षर द्वारा जारी कर तुरंत ही इस फर्जी राशन कार्डों पर राशन भी उठवा दिया गया।

ये भी पढ़ें : नवविवाहिता ने पति को लिखा खत और कहा-दूसरी शादी कर लो अब मैं नहीं आऊंगी

उन्होंने आरोप लगाया कि लगभग 20 हजार से अधिक राशन कार्डों के आवेदनों पर तीन माह बाद भी विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। विभाग पर आरोप लगाया कि फर्जी राशन कार्डों में एक ही परिवार में हिंदू-मुस्लिम नाम डालकर राशन कार्ड बनाए गए हैं और हर महीने उस कार्ड पर राशन भी बांटे जा रहे हैं। इतना ही नहीं राशन कार्ड में महिला को महिला का पति तथा पुरूष को पुरूष का पति, हिन्दू को मुस्लिम की पत्नी तथा बेटे को हिन्दू दर्शाकर मुस्लिम बहुत क्षेत्र का निवासी दर्शाया गया हैं। लेकिन जो पात्र हैं उन्हें राशन कार्ड नहीं मिल पा रहा है।

ये भी पढ़ें : VIDEO:महाशिवरात्रि पर जब मुस्लिम महिला पहुंच गई मंदिर और करने लगी जलाभिषेक तो जाने क्या हुआ

इसके साथ ही आरोप है कि ऐसे तमाम प्रमुख कारण हैं जो दर्शाते हैं जिसमें कार्ड फर्जी रूप से तैयार कर राशन की लूट के लिए बनाए गए हैं। ये तो सिर्फ एक राशन डीलर का हाल है। मेरठ के तमाम राशन डीलरों की जांच हो तो लाखों की संख्या में फर्जी राशन कार्ड पकड़ में आएंगे। तथा लाखों करोडों का राशन घोटाला उजागर होगा। उन्होंने कहा कि शिवसेना इस पूरे प्रकरण में मजिस्ट्रेटी जांच कराने की मांग कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है। इस दौरान शिवसेना ने जिलाधिकारी से जांच कर कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर शिवसेना प्रदेश महासचिव व पउप्र प्रभारी धर्मेद्र तोमर ने कहा कि जिला आपूर्ति अधिकारी, कर्मचारी व राशन डीलर फर्जी राशन कार्ड डिजिटल हस्ताक्षर से जारी कर राशन की कालाबाजारी कर रहे हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें : बड़ी खुशखबरी: इस रूट पर जल्द दौड़ेगी मेट्रो, पीएम मोदी 8 मार्च को दिखा सकते हैं हरी झंडी, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग