26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खुशखबरी: इस रूट पर जल्द दौड़ेगी मेट्रो, पीएम मोदी 8 मार्च को दिखा सकते हैं हरी झंडी, देखें वीडियो

कॉरिडोर पर रेलवे के सेफ्टी कमिश्नर ने हर स्टेशन पर बारीकी से सुरक्षा के मानकों को चेक किया। संभावना जताई जा रही है कि 8 मार्च को प्रधानमंत्री इसे हरी झंडी दिखा सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 5 Mar 2019, 2:20 PM IST

metro

बड़ी खुशखबरी: इस रूट पर जल्द दौड़ेगी मेट्रो, पीएम मोदी 8 मार्च को दिखा सकते हैं हरी झंड़ी, देखें वीडियो

नोएडा। शहर के सेक्टर-32 सिटी सेंटर से सेक्टर-63 इलेक्ट्रानिक सिटी तक ब्लू लाइन मेट्रो के दौडऩे का रास्ता लगभग साफ हो गया है। सोमवार को इस कॉरिडोर पर रेलवे के सेफ्टी कमिश्नर ने हर स्टेशन पर बारीकी से सुरक्षा के मानकों को चेक किया। संभावना जताई जा रही है कि 8 मार्च को प्रधानमंत्री इसे हरी झंडी दिखा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : यूपी के सहारनपुर में घर में घुसकर ग्राम प्रधान के बेटे की गाेली मारकर हत्या, देखे वीडियाे

दरअसल, दिल्ली के द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा सिटी सेंटर तक ब्लू लाइन मेट्रो का संचालन किया जा रहा है। सिटी सेंटर से नोएडा के सेक्टर-63 इलेक्ट्रानिक सिटी तक के विस्तार पर ट्रायल रन शुरू हो गया है। इसके साथ ही चीफ कमिश्नर रेलवे सेफ्टी शैलेंद्र पाठक ने इस रूट पर पडऩे वाले हर स्टेशन पर बारीकी से सुरक्षा की जांच की। उन्होंने सिग्नल, ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर इंटरचेंज, ट्रैक सिस्टम और ओवर हेड इलेक्ट्रिफिकेशन (ओएचई) की भी जांच की। सुरक्षा जांच में सफल होने के बाद यह सेक्शन यात्रियों के लिए खोलने का रास्ता साफ हो जाएगा।

गौरतलब है कि वर्तमान में ब्लू लाइन की लंबाई 49.93 किमी है। इस सेक्शन के खुलने से सेक्शन की लंबाई बढ़कर 56.73 किमी हो जाएगी। इस सेक्शन का सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन ग्रेटर नोएडा जाने वाली एक्वा लाइन के पास होगा। इस 6.8 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक कॉरिडोर में 6 मेट्रो स्टेशन बनाए गए हैं। ये स्टेशन सेक्टर 34, सेक्टर 52, सेक्टर 61,सेक्टर 59, सेक्टर 62 और इलेक्ट्रॉनिक सिटी के नाम से जाना जाएगा।

यह भी पढ़ें : ज्ञान का पाठ पढ़ाने वाला मौलवी मासूम को कमरे में बुलाकर करता था गंदा काम, एक दिन बच्ची ने...

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मार्च को दिल्ली के शाहदरा से गाजियाबाद के नये बस अड्डे तक के मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि उसी दिन प्रधानमंत्री सेक्टर-63 इलेक्टानिक सिटी से ब्लू लाइन मेट्रो के विस्तार को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इसके मद्देनजर सेक्टर-63 में जिस तरह से तैयारियां की जा रही हैं।