26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के सहारनपुर में घर में घुसकर ग्राम प्रधान के बेटे की गाेली मारकर हत्या, देखे वीडियाे

सैय्यद माजरा के गांव प्रधान का बेटा दाेस्ताें के साथ अपनी बैठक में बैठा था। दुस्साहसिक ढंग से नकाबपाेश बदनाश नें बैठक में ही घुसकर इसे गाेली मार दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 5 Mar 2019, 1:32 PM IST

saharanpur

murder

सहारनपुर। लाेकसभा चुनाव से ठीक पहले यूपी के सहारनपुर में ग्राम प्रधान के बेटे के इकलाैते बेटे की गाेली मारकर हत्या कर दी गई। शाम के समय ग्राम प्रधान का बेटा अपनी ही बैठक में दाेस्ताें के साथ बैठा हुआ था। इसी दाैरान अचानक नकाब पहनकर आए एक युवक ने कनपटी पर तमंचा सटाकर इसे गाेली मार दी। दुस्साहसिक ढंग से इस वारदात काे अंजाम देकर हमलावर फरार हाे गया। वारदात के बाद आनन-फानन में प्रधान के बेटे काे जिला जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक काफी देर हाे चुकी थी। यहां माैत की खबर से गुस्साए ग्रामीणाें ने हंगामा कर दिया। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने जल्द वारदात का खुलासा कर दिए जाने का आश्वासन देकर गुस्साई भीड़ काे शांत किया।

यूपीः जेल में पहले शाैच करने काे लेकर विवाद के बाद कैदी की बेरहमी से हत्या, देखे वीडियाे

गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव सैय्यद माजरा के प्रधान रागिब का 17 वर्षीय बेटा शाेएब दाेस्ताें के साथ गांव में ही स्थित अपनी बैठक में बैठा हुआ था। यह घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की है। इसी दाैरान यहां एक नकाबपाेश युवक पहुंचा। यह सीधे शाेएब के पास जाकर खड़ा हाे गया। इससे पहले कि शाेएब आैर इसके दाेस्त कुछ समझ पाते नकाब पाेश युवक ने तमंचा निकालकर प्रधान के बेटे की कनपटी पर तान दिया आैर ट्रिगर दबा दिया। ट्रिगर दबते ही यहां एक जाेरादार धमाके बाद सन्नाटा पसर गया। इस तरह दुस्साहसिक ढंग से इस वारदात काे सरेआम अंजाम देकर हत्यारा फरार हाे गया। हत्यारें के फरार हाेते ही शाेएब के दाेस्ताें ने शाेर मचा दिया आैर माैके पर भारी भीड़ इकट्ठा हाे गई। आनन-फानन में घायल शाेएब काे परिवार के लाेग जिला अस्पताल की आेर लाेकर दाैड़ पड़े लेकिन कनपटी पर गाेली लगने की वजह से शाेएब की रास्ते में ही माैत हाे गई।

फेसबुक पर सांसद डिम्पल यादव के बारे में टिप्पणी करने वाले के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर मामला दर्ज

यह खबर गांव में पता चली ताे गांव के लाेग बड़ी संख्या में इकट्ठा हाे गए। गुस्साए लाेगाें ने यहां अस्पताल पहुंचकर हंगामा शुरु कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे पुलिस अफसराें ने गुस्साएं लाेगाें काे किसी तरह शांत किया आैर शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणाें काे भीड़ काे देखते हुए जिला अस्पताल में फाेर्स तैनात कर दी गई। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद भी माैके पर पहुंचे आैर पूरी घटना की जानकारी लेते हुए गुस्साए लाेगाें काे शांत किया। एसएसपी दिनेश कुमार पी का कहना है कि परिवार की आेर से आई तहरीर के आधार पर अज्ञात हत्यारें के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द वारदात का खुलासा कर हत्यारें काे गिरफ्तार किया जाएगा।

Video एसटीएफ आैर पुलिस ने पकड़े एेसे अपराधी इनके अपराध करने का ढंग जान हैरान रह जाएंगे आप