बिजनोर

लोकसभा चुनाव में माहौल बिगाड़ने का था बड़ा प्लान, पुलिस पहले ही किया फेल, देखें वीडियो

-दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। -आधा दर्जन से ज्यादा अवैध तमंचे और कारतूस बरामद।
less than 1 minute read
Mar 14, 2019
evm
लोकसभा चुनाव में माहौल बिगाड़ने का था बड़ा प्लान, पुलिस पहले ही किया फेल, देखें वीडियो

बिजनौर। लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस ने छापा मारकर अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस दौरान दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगों के पास से आधा दर्जन से ज्यादा अवैध तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। इनके पास से हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं।

बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनावों में इन अवैध हथियारों को सप्लाई किए जाने की आंशका थी। बिजनौर के बेगावाला क्षेत्र में बिजनौर पुलिस को उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली जब मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके के जंगल में छापा मारा तो वहां पर कुछ लोग अवैध रूप से शस्त्र बना रहे थे। पुलिस ने वहां पर दो लोगों को पकड़ लिया और इनके पास से आधा दर्जन तमंचे कारतूस बरामद किए।

पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने बताया कि इनके पास से अवैध हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। इस अवैध शस्त्र फैक्ट्री में बने तमंचे लोकसभा चुनाव में असामाजिक तत्वों को सप्लाई किये जाने की सूचना है। जिससे वह माहौल खराब कर इलाके में दहशत फैलाते।

Published on:
14 Mar 2019 02:17 pm