बिजनोर

दो पक्षों में हो रही मारपीट को रोकने गया था युवक, तभी पहुंच गई पुलिस और पड़ गया हार्ट अटैक, देखें वीडियो

पुलिस कर्मियों पर एसोसिएशन के लोगों ने मारपीट का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Mar 2019, 3:49 PM IST
protest
दो पक्षों में हो रही मारपीट को रोकने गया था युवक, तभी पहुंच गई पुलिस और पड़ गया हार्ट अटैक, देखें वीडियो

बिजनौर। थाना कोतवाली शहर के सिविल लाइन रोड पर बुधवार को रिक्शा चालक एसोसिएशन ने सड़क पर जाम लगा दिया। यूनियन के लोगों का आरोप है कि 2 पक्षों में हो रही लड़ाई को रोकने के लिये उनका साथी बीच बचाव करने गया था। किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक युवक की पिटाई कर दी।

जिससे घर ले जाते समय मृतक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस कर्मियों पर एसोसिएशन के लोगों ने मारपीट का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है। बताया गया है कि मृतक सूखे सिंह शहर के काजीपडा का रहने वाला था और रिक्शा चलाने का काम करता था। पास में हो रही लड़ाई में वो बीच बचाव करने गया था। इस लड़ाई को देख किसी दुकानदार ने पुलिस को फोन कर दिया।

एसोसिएशन के सैकेट्री नानक चंद ने बताया कि मौके पर पहुँचे 4 पुलिस कर्मियों ने सूखे के सीने पर घुसे मारे। जिससे मृतक के सीने में अचानक से तेज़ दर्द हुआ। मृतक को घर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इस मौत के बाद रिक्शा चालक एसोसिएशन वाले लोग अपने कार्यालय पर पहुँचकर सिविल लाइन सड़क पर जाम लगा दिया और पुलिस कर्मियों को पकड़े जाने की मांग करने लगे।

Published on: