बिजनोर

Today Petrol- Diesel Price in Bijnor: महीने के दूसरे हफ्ते में पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ौतरी, जाने आज के रेट

मुख्य बातें पिछले पांच दिनों के मुकाबले पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ौतरी अब हर 24 घंटे में बदल जाते है पेट्रोल और डीजल के दाम

3 min read
Jun 13, 2019
Today Petrol- Diesel Price in Bijnor: महीने के दूसरे हफ्ते में पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ौतरी, जाने आज के रेट

बिजनौर। यूपी के बिजनौर जिले में एक बार फिर से तेल के दाम पिछले दिनों के मुकाबले बढ़ गये है। ऐसे में लोगों को वाहनों में पेट्रोल या डीजल भरवाने के लिए पहले से ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसकी वजह पिछले पांच दिनों के मुकाबले पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ौतरी दर्ज किया जाना है। वहीं अब हर दिन पेट्रोल और डीजल के दाम अलग रहते है। इसकी वजह गत वर्ष 16 जून 2018 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इंटरनेशनल मार्केट के हिसाब से बदलाव आना है। ऐसे में बिजनौर में 12 जून के मुकाबले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेल कंपनियों की तरफ से गिरावट बढ़ौतरी की गई है। इसमें 13 जून को पेट्रोल के दामों में 22 पैसे तो वहीं डीजल के दामों में 23 पैसे की गिरावट की गई। इसी हिसाब से बिजनौर में पेट्रोल 70.26 पैसे और डीजल 63.74 पैसे लीटर बेचा जा रहा है।

Bijnor- Petrol/ diesel price

13 Jun 2019 – 70.26 - 63.74

12 Jun 2019 -70.04 - 63.51

11 Jun 2019 -70.32 - 63.79

10 Jun 2019 – 70.17 - 63.64

09 Jun 2019 – 70.48 - 63.94

08 May 2019 – 70.49 – 63.96

हर दिन सुबह इस समय बदल जाते है पेट्रोल डीजल के दाम

वहीं बता दें कि हर दिन सुबह छह बजे पेट्रोल डीजल के दाम बदल जाते हैं। यह दाम सुबह छह बजे से अगले 24 घंटे तक जारी रहते है। इसके बाद इंटरनेशनल मार्केट में उतार चढ़ाव के साथ तेल की कीमतों में बदलाव आ जाता है। यह बदलाव कुछ समय पहले ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर लागू किया गया है। इस से पहले तेल की कीमतों में हर दिन के हिसाब से बदलाव नहीं होता था। सरकार व तेल कंपनियां महीने या उस से भी ज्यादा समय पर तेल की कीमतों में घटौती और बढ़ौतरी करती थी, लेकिन पिछले साल से यह बदल गया है। जिसके बाद से हर 24 घंटे में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में घटौती और बढ़ौती चलती रहती है।

इन शहरों में पेट्रोल- डीजल के दामों में भी आया अंतर

इसके साथ एनसीआर में आने वाले नोएडा या गाजियाबाद में देखें, तो पिछले दो दिनों में पेट्रोल और डीजल की दामों में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। इनमें नोएडा में गुरुवार को पेट्रोल के दाम 70.27 पैसे और डीजल 63. 74 पैसे बेचा जा रहा है। जबकि बुधवार को यहां पैट्रोल के दाम 70. 41 पैसे लीटर और डीजल 63.88 पैसे लीटर बेचा गया। वहीं गाजियाबाद में बुधवार के मुकाबले गुरुवार को डीजल के दामों में 6 पैसे की गिरावट आई है। वहीं डीजल के दामों में 5 पैसे गिरा।

Published on:
13 Jun 2019 04:20 pm
Also Read
View All