
बिजनौर. आपने आज तक शराब पीने के बाद सड़कों पर युवको को हंगामा और शोर-शराबा करते हुए देखा होगा। लेकिन आपने कभी शराबी युवतियों को हंगामा करते हुए शायद ही देखा होगा। लेकिन, बिजनौर के थाना कोतवाली शहर इलाके के मेन बाजार में शराब के नशे में टल्ली दो युवतियों ने जमकर हंगामा किया । पहले स्कूटी और बाइक में हल्की भिड़ंत को लेकर हंगामा हुआ। इस हंगामे के दौरान पूरा बाजार सड़क पर आ गया । ये दोनों लड़किया सड़क पर बाइक सवार को लेकर करती रही। बाद में पुलिस के पहुँचने पर इनमें से एक युवती ने दूसरी युवती को जबरन मौके से धकेल हुई ले गई। इस बात से नाराज़ दूसरी युवती की अपनी ही सहेली से नोकझोक भी हो गई।
पूजा नाम की ये लड़की अपने दो दोस्त के साथ शराब के नशे में आये दिन शहर बिजनौर के किसी न किसी युवक से छोटी-छोटी बातों को लेकर उलझ जाती हैं। पूजा और उनकी एक दोस्त स्कूटी से सवार होकर बाजार आई थी।
इसी दौरान बाजार में भीड़ होने के कारण एक बाइक इनके स्कूटी से हल्की सी टकरा गई। फिर क्या था ये दोनों युवती सड़क पर उतरकर बाइक सवार को सबक सिखाने के लिये पहुँच गई। काफी देर तक ये दोनों युवती हंगामा करती रही और सरे राह शोर मचाती रही। इनके हंगामे को लेकर जो भी वहाँ से गुजरा वो इनका तमाशा देखने के लिये रुक गया।
इस हंगामे की सूचना पर महिला थाने की पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। लेकिन इन दोनों लड़कियों का ड्रामा यहाँ भी नहीं रुका और पुलिस के सामने भी ये लड़कियां बाइक वाले को पकड़कर जबरन हंगामा करती रही ।
बाद में इनकी ही दोस्त अपनी सहेली को धकेल कर वहाँ से ले गई। इस दौरान धकेल कर ले जा रही सहेली से दूसरी युवती की नोकझोक शुरू हो गई। बाद में घण्टो हंगामे के बाद पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर इन दोनों लड़कियों को बाजार से भेजा।