बिजनोर

पुलिस ने जागरूक करने के लिए निकाली रैली, बच्चों ने वाहनों को रोककर की ये अपील- देखें वीडियो

Highlights स्कूल के बच्चों के साथ पुलिस ने निकाली यातायात जागरूकता रैली शहर में निकाली गई जागरूकता रैली पुलिस ने लोगों को दिये हेलमेट  
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Nov 2019, 8:17 PM IST
Feature image

बिजनौर। पुलिस लगातार जनता क़ो यातायात नियमों का पालन करने के लिये जागरूक करने के लिये रैली निकाल रही है। इसी कड़ी में पुलिस अधिकारियों ने एनसीसी बच्चों के साथ आज भी रैली निकाल कर जनता को जागरूक किया गया। इस जागरूकता अभियान के तहत बच्चों ने पुलिस अधिकारियों के सामने दो पहिया वाहनों को रोककर सवारी कर रहे, यात्रियों को हेलमेट पहना कर जागरूक करने का काम किया। साथ ही यातायात नियमों को पालन करने के लिए यात्रियों से अपील की।

बिजनौर एसपी संजीव त्यागी के नेतृत्व में एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ,सीओ सिटी अरुण कुमार व पुलिस के साथ एनसीसी बच्चों के नेत्रत्व मे छात्राओं ने शक्ति चौराहा,जजी चौराहा व बाज़ार मे रैली निकाली गई। इस दौरान छात्रों ने जागरूक व यातायात सड़क सुरक्षा क़ो लेकर बच्चो ने रैली मे नारे लगाये। इसके अलावा पॉलिथीन का प्रयोग ना करने की अपील की। वही दुकानदारों क़ो भी चेतावनी दी गई कि पॉलिथीन का प्रयोग ना करें। बाइक चालको से हेलमेट लगा कर चलने का आह्वान किया गया।

Published on: