बिजनोर

टॉयलेट में गिरने से Constable की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम- देखें वीडियो

Highlights काफी समय से बीमार चल रहा था सिपाही पत्नी के साथ टॉयलेट जाने के दौरान गिरने से हुई मौत सिपाही की मौत से परिवार में मचा कोहराम

less than 1 minute read
Nov 14, 2019

बिजनौर। घर में टॉयलेट में गिरने से एक सिपाही की मौत हो गई। सिपाही डायल 100 में तैनात था। मृतक सिपाही बुलंदशहर का निवासी था। सिपाही की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

दरअसल जनपद बुलंदशहर निवासी सिपाही गिरीश चंद बिजनौर में 100 डायल में रिजर्व में तैनात था। कल बीमारी के चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार सुबह सिपाही गिरीश चंद की पत्नी उसे पकड़ कर टॉयलेट लेकर गयी थी। इसी दौरान वह शौचालय में गिर गया। घटना के बाद सिपाही की पत्नी ने तुरंत डॉक्टर को बुलाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिपाही की मौत के मामले में डॉक्टरों का कहना है कि टॉयलेट में सिपाही की मौत हुई है। जिसका कारण हार्ट अटैक या गिरकर चोट लगना हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पायेगा।

Published on:
14 Nov 2019 07:25 pm
Also Read
View All