बिजनोर

महिला के साथ कर दी यह हरकत तो भार्इ ने कर दी जीजा की मरम्मत, वायरल हुआ वीडियो

अस्पताल में पति को ले जाने को लेकर हुआ था दोनों में विवाद
2 min read
Nov 08, 2018
news
महिला के साथ कर दी यह हरकत तो भार्इ ने कर दी जीजा की मरम्मत, वायरल हुआ वीडियो

बिजनौर।यूपी के बिजनौर जिले के किरतपुर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में उस वक्त बड़ा हंगामा हो गया।जब एक महिला के भार्इ ने अपने ही जीजा की सबके सामने पिटाई कर डाली।वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है।पता चला है कि ये वीडियो बिजनौर के किरतपुर क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज़ कराने आई महिला के पति का है।महिला काफी दिनों से बीमारी से ग्रस्त थी और वो इलाज़ के लिये अपने पति और भाई के साथ अस्पताल आई थी।शराबी पति अपनी पत्नी का इलाज़ कराये बिना ही उसको अस्पताल से ले जाने की कोशिश करने लगा।इस पर महिला के पति आैर भार्इ के बीच बहस हो गर्इ।कुछ देर बाद ही यह बहस मारपीट में तब्दील हो गई।

इस वजह से भार्इ ने कर दिया अपने जीजा का यह हाल

दरअसल किरतपुर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में शादीशुदा बहन का इलाज कराने आए भाई का पारा उस समय गर्म हो गया।जब जीजा ने नशे की हालत में अधूरे इलाज के दौरान अपनी बीवी को घर चलने की जीद्द पकड़ ली।इस पर पत्नी ने पति से रुकने की बात कहीं।इस पति जबरन उसका हाथ पकड़कर ले जाने लगा।बीवी के विरोध करने पर पति नहीं माना तो उसकी कहासुनी पत्नी के भार्इ से हो गर्इ।इस कहा सुनी के दौरान महिला के भार्इ ने अस्पताल में सबके सामने अपने जीजा की धुनाई कर दी।इस दौरान वहां मौजूद किसी अन्य व्यक्ति ने इस पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी।इस वायरल वीडियो को लेकर ये पिटाई लोगों मे चर्चा का विषय बनी हुई है। बहरहाल इस मामले को लेकर सीओ सिटी ने फोन पर जानकारी दी कि वायरल वीडियो में पिटाई के मामले को लेकर पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।अगर पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस को कोई तहरीर मिलती है। तो पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवार्इ की जाएगी।

Updated on:
08 Nov 2018 05:43 pm
Published on:
08 Nov 2018 05:43 pm