
पटाखे की आवाज सुनते ही हो गर्इ दस साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
मुजफ्फरनगर।दिवाली की रात देश भर में रोशनी का त्योहार मनाया जा रहा था।लोग एक दूसरे को मिठार्इ खिलाने के साथ ही पटाखें जला रहे थे, लेकिन यूपी के मुजफ्फरनगर में एक पटाखे की आवाज ने ही दस साल की बच्ची की जान ले ली।जिसके बाद से हंसी खुशी का माहौली मिनटों में गम में बदल गया। इसकी वजह कुछ आैर नहीं फुलझडी जला रही बच्ची की मौत की वजह एक पटाखा बन गया।
घर की छत पर फुलझडी मना रही थी बच्ची
मामला थाना भोपा कोतवाली क्षेत्र के गांव भोकरहेड़ी का है। जहां पूजा-अर्चना के बाद एक बच्ची घर की छत पर भार्इ के साथ फुलझडी जला रही थी। इसी दौरान दूसरे बच्चे ने पटाखा जला दिया। पटाखें की अचानक तेज आवाज से घबरार्इ दस साल की मासूम छत से नीचे आ गिरी। आनन-फानन में परिजनों ने बच्ची को उठाकर गंभीर हालत में चिकित्सालय में ले गये। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया बच्ची का नाम अंशिका है।
जिसकी उम्र 10 साल बताई जा रही है। मृतक बच्ची का पिता छोटे क्षेत्र में राजमिस्त्री का काम करता है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर बच्ची की मौत के बाद से दिवाली पर शोर की जगह गम का माहौल बन गया।
Published on:
8 Nov 2018, 4:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.