बीकानेर

बीकानेर मंडल की 26 ट्रेने आगामी आदेश तक रद्द

बीकानेर मंडल की 26 ट्रेने आगामी आदेश तक रद्द

less than 1 minute read
Apr 27, 2021
बीकानेर मंडल की 26 ट्रेने आगामी आदेश तक रद्द

बीकानेर. यात्रीभार नहीं मिलने के कारण बीकानेर मंडल ने २६ रेल गाडिय़ों को आगामी आदेश तक बंद करने का निर्णय लिया है। इससे पूर्व भी बीकानेर मंडल से संचालित कई रेलगाडिय़ों ने रेल प्रशासन बंद कर चुका है। उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यि प्रबंधक अनिल रैना के अनुसार यात्रीभार नहीं मिलने के कारण यह निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व राज्य सरकार की जन अनुशासन गाइडलाइन के अनुसार निजी वाहनों को भी एक जिले से दूसरे जिले में जाने की अनुमति नहीं दी है। ऐसे में अब रेलगाडिय़ों के बंद होने से यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे विभाग ने रेल सेवा को गत दिनों से बंद करना शुरू कर दिया है और २८ अप्रेल तक उक्त सभी रेल सेवा को बंद कर देगा। इन गाडिय़ों पर लगेगा ब्रेक बठिण्डा-लालगढ़ स्पेशल, लालगढ-अबोहर, अबोहर-जोधपुर, जोधपुर-बठिण्डा, जैसलमेर-लालगढ़, लालगढ़-जैसलमेर, भिवानी-मथुरा, मथुरा-भिवानी, रेवाडी-श्रीगंगानगर, श्रीगंगानगर-रेवाड़ी, श्रीगंगानगर-बठिण्डा, बठिण्डा-श्रीगंगानगर, श्रीगंगानगर-बठिण्डा, बठिण्डा-श्रीगंगानगर स्पेशल, सीकर-लोहारू, लोहारू-सीकर रेवाडी-सीकर, सीकर-रेवाड़ी, सूरतगढ़-अनूपगढ़, अनूपगढ़-सूरतगढ़, सूरतगढ़-अनुपगढ़, सूरतगढ़-अनूपगढ़, सूरतगढ़-बठिण्डा, बठिण्डा-सूरतगढ़, सूरतगढ़-अनूपगढ़, अनूपगढ़-सूरतगढ़ स्पेशल रेल सेवाएं अग्रिम आदेश तक बंद रहेंगी।

Published on:
27 Apr 2021 08:29 pm
Also Read
View All