बीकानेर

विवि व महाविद्यालयों में समस्याओं के निराकरण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया

bikaner news- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में लम्बे समय से पड़ी समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर मंगलवार को सरकार व उच्च शिक्षामंत्री के विरोध में कलक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
less than 1 minute read
Oct 16, 2019
ABVP students protest in bikaner
विवि व महाविद्यालयों में समस्याओं के निराकरण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया

बीकानेर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में लम्बे समय से पड़ी समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर मंगलवार को सरकार व उच्च शिक्षामंत्री के विरोध में कलक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद महानगर मंत्री मानवेन्द्रसिंह राठौड़ के नेतृत्व में छात्रों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। मानवेन्द्रसिंह ने बताया कि संभाग के सबसे बड़े कॉलेज में स्वच्छ जल, सुरक्षित कैम्पस, शौचालय व साफ-सफाई जैसी सामान्य समस्याओं के निराकरण नहीं हो रही है। वहीं विश्वविद्यालय में एनएसएस व एनसीसी तथा बसों की व्यवस्था नहीं हो रही है।

इसके अलावा राजकीय कन्या महाविद्यालय के छात्रावास आठ सालों से बंद पड़ा है। जिससे कॉलेज की छात्राओं को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रांत सहछात्रा प्रमुख प्रेरणा पारीक ने बताया कि यदि एमएस कॉलेज के छात्रावास के लिए उच्च शिक्षा मंत्री बजट स्वीकृत नहीं करेंगे तो छात्राएं अनशन करेंगी। इस दौरान हेमन्त भाटी, महिपाल सिंह भाटी, कोमल कंवर राठौड़, नाहिदा कुरैशी, तमन्ना पूरी, यशस्वीनी व्यास, काननाथ गोदारा, यश उपाध्याय, आंचल गौड़, सौरभ जोशी, शुभम आदि उपस्थित थे।

Published on:
16 Oct 2019 06:53 am
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली