3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Bikaner Congress Assault Case : बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल से मारपीट मामले में फरार मुख्य आरोपी मोहित अरोड़ा का वीडियो। कहा- टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है। 4 गिरफ्तार।
3 min read
Google source verification
bikaner congress assault mohit arora viral video madan meghwal

बीकानेर जिलाध्यक्ष मारपीट मामले में फरार मुख्य आरोपी मोहित अरोड़ा

राजस्थान के बीकानेर जिले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष और पूर्व IPS अधिकारी मदन गोपाल मेघवाल से हुई सार्वजनिक मारपीट के हाई-प्रोफाइल मामले में एक नया और विवादित मोड़ आ गया है। बीकानेर पुलिस ने पीड़ित जिलाध्यक्ष की रिपोर्ट पर SC-ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करते हुए 4 आरोपियों को त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन घटना के बाद से फरार चल रहा मुख्य आरोपी मोहित अरोड़ा (पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा का बेटा) पुलिस की पकड़ से दूर होने के बावजूद सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव है। मोहित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बैक-टू-बैक दो वीडियो जारी कर पूरी घटना पर हैरान करने वाले खुलासे किए हैं और दावा किया है कि जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने उनकी पार्टी टिकट की 'चोरी' की है।

पहला वीडियो : 'मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है'

पुलिस की दबिश के बीच सोशल मीडिया पर सामने आए अपने पहले वीडियो में मुख्य आरोपी मोहित अरोड़ा ने खुद को पीड़ित बताते हुए बीकानेर कांग्रेस के बड़े नेताओं की पोल खोलने की धमकी दी है।

मोहित ने वीडियो में कहा, "मैं मोहित अरोड़ा हूं। कुछ लोग मेरा विरोध करेंगे और कुछ मेरा सपोर्ट करेंगे। मैं आपको साफ बता दूं कि टिकट बहुत लोगों की कटती है, लेकिन मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है। इसके सबूत बड़े-बड़े कांग्रेस नेताओं के ऑडियो हैं जिन्हें मैं जल्द ही वायरल करूंगा। प्रभारी बलकरण जी और यशपाल जी ने मेरी टिकट पर मुहर लगाकर सिंबल दिया था, लेकिन मदन जी ने उसकी फोटोकॉपी या एडिटिंग करके अपनी पसंद के व्यक्ति को दे दिया।"

उसने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और बीकानेर कलेक्टर से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि वह पुलिस से भाग नहीं रहा है, खुद सामने आ जाएगा।

पहला वीडियो देखने के लिए यहां करें क्लिक     

दूसरा वीडियो : 'मुझे गोली खानी पड़े तो मंजूर'

पहले वीडियो के कुछ ही देर बाद जारी दूसरे वीडियो में मोहित अरोड़ा ने घटना वाले दिन का पूरा घटनाक्रम बताते हुए आरोप लगाया कि उसे कार्यालय में जानबूझकर बुलाकर अपमानित किया गया था।

मोहित ने दावा किया कि उद्घाटन स्थल पर जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने उसके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और कहा कि "टिकट कटने के बाद भी धक्के खा रहा है।"

आरोपी के अनुसार, जब उसने सीढ़ियों से उतरते वक्त सिंबल बदलने को लेकर सवाल पूछा, तो जिलाध्यक्ष ने कबूला कि उन्होंने दूसरा सिंबल आगे बढ़ा दिया।

मोहित ने वीडियो में आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा, "इतनी बड़ी चोरी के बाद भी उनके चेहरे पर शिकन नहीं थी। टिकट कटना गलत नहीं है, लेकिन टिकट चोरी करना गलत है और ऐसे चोरों को मारना एकदम सही है। मैं पीछे नहीं हटूंगा, भले मुझे गोली खानी पड़े।"

दूसरा वीडियो देखने के लिए यहां करें क्लिक

4 आरोपी गिरफ्तार, SC-ST एक्ट में मामला दर्ज

घटना का वीडियो वायरल होने और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली द्वारा सख्त कार्रवाई की मांग के बाद बीकानेर पुलिस हरकत में आई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूर्व IPS मदन गोपाल मेघवाल वरिष्ठ दलित नेता हैं, इसलिए मामले में मारपीट और अभद्रता के साथ-साथ SC-ST एक्ट की कड़ी धाराएं जोड़ी गई हैं।

दबिश देकर घटना में शामिल 4 आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी मोहित अरोड़ा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहां छापेमारी कर रही हैं।

'महिला नेत्री' का नाम- PCC सख्त

इस पूरे मारपीट कांड का 'महिला नेत्री' कनेक्शन सामने आने के बाद संगठन में भी भारी खलबली मची हुई है। जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने अपनी लिखित शिकायत में बीकानेर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़ पर भी षड्यंत्र में शामिल होने का अंदेशा जताया है।

मोहित-दीपक अरोड़ा 6 साल के लिए निलंबित

पार्टी नेतृत्व ने मुख्य आरोपी मोहित अरोड़ा और उसके पिता दीपक अरोड़ा को 6 साल के लिए कांग्रेस से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह को निर्देश दिए हैं कि वे शशिकला राठौड़ की भूमिका की गहन जांच कर 2 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपें, जिसके बाद मामले में और बड़ी कार्रवाइयों की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग