बीकानेर

कार ने मारी बाइक को टक्कर, टक्कर लगने से बाइक सवार दम्पती हुए घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग-१५ पर सुरनाणा फांटा के समीप बुधवार दोपहर एक कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पति व पत्नी गंभीर से घायल हो गए।
less than 1 minute read
accident in bikaner
कार ने मारी बाइक को टक्कर, टक्कर लगने से बाइक सवार दम्पती हुए घायल

लूणकरनसर. राष्ट्रीय राजमार्ग-१५ पर सुरनाणा फांटा के समीप बुधवार दोपहर एक कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पति व पत्नी गंभीर से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेन्टर में भर्ती करवाया गया है।पुलिस के अनुसार सोढ़वाली निवासी कैलाश ब्राह्मण व उसकी पत्नी मोहनी देवी मोटरसाइकिल से लूणकरनसर की ओरन् आ रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे बाद सुरनाणा फांटा के पास एक कार ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

हादसे में मोटरसाइकिल से गिरने से दोनों गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दम्पती को लूणकरनसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती करवाय गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया। हादसे के कार में सवार लोग फरार हो गए तथा पुलिस ने सूचना कर महाजन के पास पकड़ा। हादसे को लेकर अभी तक थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ है।

Published on:
24 Jan 2019 08:05 am
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली