बीकानेर

कांच की पेटियों के नीचे दबने से चार मजदूर घायल

बागड़ी अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर, ४० मिनिट देरी से शुरू हुआ इलाज  
less than 1 minute read
accident in bikaner
कांच की पेटियों के नीचे दबने से चार मजदूर घायल

नोखा. कस्बे में बुधवार की शाम तहसील रोड़ पर ओम ग्लास हाउस के सामने ट्रक से कांच की पेटियां नीचे उतारते समय संतुलन बिगडऩे से हादसा घटित हो गया। जिससे चार मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बागड़ी अस्पताल में लाया गया। यहां पर तीन घायलों को इलाज के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया। वहीं एक घायल मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल मजदूरों के साथियों ने बताया कि वे ट्रक से कांच की एक बड़ी पेटी नीचे उतार रहे थे। इस दौरान एक मजदूर का अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिससे हड़बड़हाट में अन्य मजदूर भी अपना संतुलन खो बैठे और हादसा घटित हो गया। जिससे एक मजदूर नीचे दब गया और तीन अन्य घायल हो गए।

बाद में साथी मजदूरों ने कांच की दो-तीन पेटियां तोड़कर नीचे दबे मजदूर को किसी तरह बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया। हादसे में जाट धर्मशाला के पास रहने वाले अशोक नायक (३३), शीशपाल नायक (२५), सीताराम नायक (२५) और चुनाराम नायक (२८) घायल हो गए। इसमें अशोक नायक ग्लास की पेटी के नीचे दबने से उसको ज्यादा चोट आई है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

अस्पताल में नहीं मिले डॉक्टर
हादसे के घायलों को बागड़ी अस्पताल में पहुंचाया गया, तो वहां पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं था। बाद में ऑन कॉल ड्यूटी डॉक्टर को फोन कर घर से बुलाया गया। तब जाकर ४० मिनिट की देरी से घायलों का इलाज शुरू हो पाया। अस्पताल में मौजूद लोगों ने डॉक्टर्स नहीं मिलने को लेकर आक्रोश भी व्यक्त किया। वहीं अस्पताल में पहुंचे युवा नेता मगनाराम केड़ली अपनी टीम के साथ घायल मजदूरों का इलाज कराने के लिए उनके साथ बीकानेर रवाना हुए।

Published on:
24 Jan 2019 12:41 pm
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली