बीकानेर

बोलेरो व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन घायल, बीकानेर रेफर

बोलेरो व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन घायल, बीकानेर रेफर  

less than 1 minute read
Nov 16, 2021
बोलेरो व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन घायल, बीकानेर रेफर

छत्तरगढ़़. भारतमाला सड़क पर सोमवार को बोलोरो गाड़ी व मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक पर सवार पति-पत्नी सहित एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर छतरगढ़ पुलिस के रविन्द्र कालेर व राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को छत्तरगढ़़ सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार बाद तीनों घायलों को बीकानेर पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

थानाधिकारी जयकुमार भादू ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद आरडी 585 नजदीकी भारतमाला सड़क पर छत्तरगढ़़ की ओर से आ रही मोटरसाइकिल व सत्तासर की तरफ से आ रही बोलेरो गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार लियाकत अली, शायरा पत्नी लियाकत अली निवासी छत्तरगढ़़ व याकुर निवासी गोगालियां ढाणी घायल हो गए। इनको सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां उपचार बाद बीकानेर के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल व बोलोरो गाड़ी को कब्जे में लेकर थाना परिसर लाकर खड़ा करवाया।

Published on:
16 Nov 2021 10:00 am
Also Read
View All