
बीकानेर. सरकारी कॉलेजों में श्रेणीवार रिक्त सीटों को लेकर प्रवेशित छात्रों की पहली सूची १८ जुलाई को जारी होगी। इसके साथ ही विभिन्न श्रेणियों की सीटें भर दी जाएंगी। हालांकि कॉलेजों में अब भी कई सीटें खाली हैं। इसको देखते हुए कॉलेज प्रशासन भी एक श्रेणी की सीटों को दूसरी में परिवर्तित कर सकता है। श्रेणीवार रिक्त पदों के आवेदन की अंतिम तिथि १६ जुलाई है। १७ जुलाई को दस्तावेजों का सत्यापन होगा। इसके बाद प्रवेश की पहली मेरिट सूची जारी होगी।
कॉलेज प्रशासन ने बताया कि फिर भी सीटें खाली रह जाती हैं तो इनकों श्रेणियों में तब्दीली करके भरा जाएगा। इनमें एसटी श्रेणी के छात्रों को एससी श्रेणी में प्रवेश दिया जाएगा। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि एसटी मेंं हर साल आवेदन कम आते हैं। इसीलिए एसटी की सीटों को परिवर्तित किया जाएगा। इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो सामान्य श्रेणी में परिवर्तित कर इन सीटों को भरा जाएगा।
प्रवेश की स्थिति
डूंगर कॉलेज
विषय कुल सीटें भरी गई खाली
बीए १७६० १५६० २००
बीएससी ७०० ६१९ ८१
बीकॉम ६४० ५०० १४०
एमएस कॉलेज
बीए ७२० ६२८ ९२
बीकॉम १६० १२६ ३४
बीएससी २१० १७६ ३४
स्वच्छता पखवाड़ा 16 से, कई कार्यक्रम होंगे
बीकानेर. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के तत्वावधान में जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर में 16 जुलाई तक विभिन्न विभागों, संस्थानों और संगठनों के माध्यम से स्वच्छता पखवाड़ा शुरू किया जाएगा संस्थान के निदेशक रामलाल सोनी ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा ३१ जुलाई तक चलेगा। इसका उद्देश्य स्वच्छता के मुद्दों और प्रथाओं पर ध्यान केंद्रित करना है। पखवाड़े में जन शिक्षण संस्थानए की ओर से कई गतिविधियां होंगी। इनमें युवा कौशल दिवस, संवाद कार्यक्रम, स्वच्छता चेतना रैली व जागरूकता कार्यक्रम, वेस्ट मैनेजमेंट पर संवाद, मलेरिया व डेंगू रोग के प्रति जागरूकता कार्यक्रम, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, जल प्रबंधन का महत्व एवं प्रदर्शन, पौधरोपण एवं पर्यावरण संवद्र्धन रैली, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सेनेटरी पैड के प्रति जागृति के लिए घर-घर सर्वे व संवाद, शौचालय का महत्व एवं प्लास्टिक प्रदूषण जागरूकता कार्यक्रम, हुनर दक्षता स्किल प्रतियोगिता, श्रमदान, पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह होगा।