बीकानेर

शहीद दिवस पर निकली अहिंसा यात्रा

आजादी का अमृत महोत्सव  
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Mar 2021, 4:21 PM IST
शहीद दिवस पर निकली अहिंसा यात्रा
शहीद दिवस पर निकली अहिंसा यात्रा

बीकानेर. ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ कार्यक्रम की श्रंखला में मंगलवार को अहिंसा यात्रा निकाली गई। अहिंसा यात्रा की शुरुआत पुष्करणा स्टेडियम के आगे से हुई। इसमें राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड तथा हिंदुस्तान स्काउट गाइड के प्रतिनिधियों, खिलाडिय़ों तथा शिक्षकों ने भाग लिया। महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) के विद्यार्थियों ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का रूप धारण कर अहिंसा यात्रा का नेतृत्व किया।

वहीं प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां लेकर शहीदों एवं ् देशभक्तों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता का संदेश दिया। अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा के अनुसार महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष तथा देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने तक 75 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी श्रंखला में अहिंसा यात्रा निकाली गई।


कार्यक्रम समन्वयक राजेंद्र जोशी के अनुसार अमृत महोत्सव कार्यक्रम श्रंखला 12 मार्च को दांडी मार्च दिवस के अवसर पर प्रारंभ हुई। यह महोत्सव 15 अगस्त 2023 तक चलेगा। उन्होंने बताया कि अहिंसा यात्रा का कार्यक्रम सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर भी किया गया। इससे पहले सभी प्रतिभागियों ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों और देशभक्तों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। अहिंसा यात्रा पुष्करणा स्टेडियम से शुरू होकर एमएम ग्राउंड तक पहुंची।


महात्मा गांधी की 150वीं जयंती आयोजन समिति के संयोजक संजय आचार्य ने कहा कि प्रदेश भर में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों से महात्मा गांधी के सिद्धांत जन-जन तक पहुंचेंगे। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश, एडीएम (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, नगर निगम आयुक्त ए एच गौरी, उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा, सीओ स्काउट जसवंत सिंह, खेल प्रशिक्षक बजरंग तंवर, रामकुमार पुरोहित सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Updated on:
24 Mar 2021, 4:21 PM IST
Published on: